उज्जैन में ब्लैक फंगस के 12 मरीज 2 की रोशनी कम, 5 के ऑपरेशन

उज्जैन, अग्निपथ। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के 2 मरीज और भर्ती हुए हैं। यहां अब 12 मरीज भर्ती हो चुके हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर वैद्य ने बताया कि आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 7 मरीज और आए हैं। 2 मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि 10 मरीज पहले से ही भर्ती हंै। इस तरह से कुल 12 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 5 मरीजों का ऑपरेशन कर फंगस निकाला जा चुका है। लेकिन एंटी फंगस इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों में फिर से फंगस बनने की समस्या हो सकती है। दस से अधिक डॉक्टरों का स्टाफ ब्लैक फंगस पीडि़त मरीजों को देख रहे हैं। शुक्रवार को भर्ती हुए 2 मरीजों को कोविड-19 के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल मेंटेन होने तथा शुगर कंट्रोल होने के बाद ब्लैक फंगस का ऑपरेशन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 2 मरीजों की आंखों की रोशनी अस्पताल आने से पहले ही कम हो चुकी है। आपरेशन कर विजन बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

शहर में नहीं है इंजेक्शन

जानकारी के अनुसार शहर मे एंटी ब्लैक फंगस इंजेक्शन उज्जैन शहर में उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों की आंखों को खतरा बना हुआ है। दवाइयों की कमी बड़ा कारण बनी हुई है।
म्यूकोरमायकोसिस संक्रमण यानि ब्लैक फंगस-यह बीमारी उन कोरोना पीडि़त मरीजों में देखने को मिल रही है जो डायबिटीज से पीडि़त हैं। यह बीमारी आंखों की रोशनी भी खत्म कर दे रही है। इंदौर के डॉक्टर विनीत अग्रवाल के अनुसार यह शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। इस बीमारी से शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवतपा 25 से, इस बार रोहिणी का निवास समुद्र तट पर

Fri May 14 , 2021
चतुर्धा मेघ में इस बार सम्वर्त नामक मेघ, 80 प्रतिशत श्रेष्ठ वर्षा के योग उज्जैन, अग्निपथ। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी उपरांत पूर्णिमा पर 25 मई को प्रात: 8.46 पर सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। सूर्य का रोहिणी में प्रवेश करते ही रोहिणी का आरंभ माना […]