उज्जैन में शर्मनाक वाकया: 9 माह में तीन बेटियों को 10 लाख में बेचा

प्रेमी के साथ हिरासत में मां, आज होगा मामले का खुलासा

उज्जैन, अग्निपथ। पति की मौत के बाद विधवा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर 9 माह में अपनी ही तीन नाबालिग बेटियों का 10 लाख में सौदा कर दिया। मामला सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मां के साथ प्रेमी और खरीददारों को हिरासत में लिया है। आज मामले का खुलासा किया जाएगा।

सतना की रहने वाली सरोज साकेत की तीन नाबालिग बेटियां है। कुछ साल पहले पति की मौत होने पर उसका प्रेम-प्रसंग झारडा थाना क्षेत्र में रहने वाले श्यामसिंह से हो गया। सरोज अपनी बेटियों को लेकर सालभर पहले श्याम के साथ लिव-इन में रहने के लिये झारडा आ गई। जहां दोनों ने मिलकर बेटियों को बेचने की योजना बनाई।

9 माह पहले 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर 4.50 लाख रुपये में राजस्थान के युवक को बेच दिया। उसके बाद 7 माह पहले 4 लाख रुपये में 14 वर्षीय बेटी का सौदा भी कर दिया। 5 माह पहले 12 वर्षीय बेटी को भी डेढ़ लाख रुपये में बेचकर मां और प्रेमी ने 10 लाख रुपये से अधिक जुटा लिये। मामला सामने आने पर झारड़ा पुलिस ने सरोज, उसके प्रेमी श्यामसिंह और नाबालिगों को खरीदने वाले गोविंद, दानूसिंह और एक अन्य के खिलाफ धारा 376, 323, 343, 370 क, 506, 34 में प्रकरण दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को मामले का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी बेटी को थाने लेकर पहुंचा दादा

बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी को पता चला कि मां ने उसकी शादी के नाम पर 4.50 लाख रुपये लिये है तो वह दादा के घर रीवा पहुंची और बताया कि मां ने उसे बेच दिया है। उसकी दोनों छोटी बहन भी मां के साथ नहीं रहती है, उनकी भी शादी करना बता रही है।

दादा पोती को लेकर झारड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने तत्काल नाबालिग के बयान दर्ज किये और मामले की जांच शुरु कर दोनों नाबालिग को बरामद कर मां, प्रेमी और खरीदने वालों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर कर्मचारियों को पुलिस वेरिफिकेशन करवाना बना सिरदर्द

Thu Sep 29 , 2022
दूसरी शिफ्ट कर्मचारियों की जगह सभी का मांगा जा रहा उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में जब भी कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता आता है तो मंदिर कर्मचारियों सहित प्रायवेट कंपनी के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन मांगा जाता है। आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हो […]
महाकालेश्वर मंदिर shikhar