उज्जैन : शादी का झांसा देकर मामा-भांजे ने दोस्तों के साथ महिला के साथ किया गैंगरेप

उज्जैन। एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात दो माह पुरानी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नागझिरी थाना क्षेत्र के शिवांस सिटी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि इंदौर के खंडवा रोड स्थित शिवधाम कॉलोनी निवासी एक युवक उससे 11 मई को मिला था। कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि एक दिन युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। पहले तो मना कर दिया लेकिन बाद में शादी करने को राजी हो गई। उसके बाद हमारे अंतरंग रिश्ते कायम हो गए।

महिला ने बताया कि जुलाई माह में मैंने उससे शादी करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। मैंने कई बार दबाव बनाया लेकिन वह हर बार टाल-मटोल कर देता। 15 अक्टूबर को मैंने महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवक को बुलाया। वहां पर उसने 10 दिन में शादी कर लेने का वादा किया। महिला ने बताया कि उसके बाद 24 अक्टूबर को युवक ने मुझसे कहा कि मेरे मामा तुमसे शादी की बात करना चाहते हैं। तुम मुझे इंदौर रोड स्थित परमेश्वरी गार्डन के पास रेस्टोरेंट में मिलो।

उसके बुलाने पर मैं वहां चली गई। रेस्टोरेंट में युवक और उसके मामा के साथ दो अन्य युवक और थे। रेस्टोरेंट में हम सभी ने कॉफी पी। कॉफी पीने के बाद मुझे चक्कर आने लगा। मैं बेहोशी की हालत में हो गई।

जब मेरी आंख खुली तो देखा कि बायपास स्थित हाटकेश्वर कॉलोनी के एक कमरे में थी। चारों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया था। वहां से चारों मुझे घर छोड़ गए। उसके बाद मैंने मंगलवार को आपबीती घरवालों को बताई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मंगलवार देर रात चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव जाति के लिये अशुभ रहा अमंगलकारी 2020, अलविदा

Wed Dec 30 , 2020
मनहूस 2020 की बिदायी में मात्र लगभग 14-15 घंटे शेष है इस 2020 की मनहूसियत को 3 पीढिय़ां लगभग 50 वर्षों तक लोग भुला नहीं पायेंगे दुनिया भर में करोड़ों लोगों के घर के चिराग बुझाकर गया है यह अशुभ साल। इस वर्ष के शुरुआती 6 माह (जनवरी से जून) […]

Breaking News