उज्जैन से भोपाल पहुंचकर गायब हो गए 5 दावेदारों के नाम

mukesh tatwal

महापौर चुनाव के लिए भाजपा से मुकेश टटवाल के नाम की घोषणा बाकी

उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा में उज्जैन से भोपाल के बीच महापौर प्रत्याशी बनने के लिए कतार में खड़े 5 नेताओं के नाम गायब हो गए है। मुकेश टटवाल भाजपा के महापौर प्रत्याशी हो सकते है। उज्जैन से भोपाल तक उनका सिंगल ही नाम पहुंचा था। स्थानीय स्तर पर जितने नेताओं के नाम चल रहे थे, उन पर तो प्रदेश स्तर पर बातचीत भी नहीं हुई।

निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से ही उज्जैन भाजपा में महापौर प्रत्याशी के रूप में डा. चिंतामणि मालवीय, सुरेश गिरी, रामचंद्र कोरट, डा. प्रभुलाल जाटवा और दिनेश जाटवा के नाम चल रहे थे। शनिवार को भोपाल में हुई भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में इनमें से किसी नाम पर विचार तक नहीं किया गया। उज्जैन की बात आई तो सीधे मुकेश टटवाल का ही नाम सामने आया।

मुकेश टटवाल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष है, अजा मोर्चा में वे प्रदेश महामंत्री भी रह चुके है। बागपुरा निवासी मुकेश टटवाल हमेशा से संगठन में ही काम करते रहे है, वे अब तक कोई चुनाव नही लड़े है। 2010 में भी महापौर प्रत्याशी के रूप में मुकेश टटवाल का नाम सामने आया था लेकिन तब कम उम्र का हवाला देकर उन्हें दरकिनार कर दिया गया और रामेश्वर अखंड को प्रत्याशी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश से मुसीबत: पालकी द्वार पर प्री मानसून की बारिश से पानी हुआ जमा

Sun Jun 12 , 2022
पहली सवारी 18 जुलाई से पूर्व निर्माण एजेंसी को चढ़ाव सहित रैंप बनाकर देना है उज्जैन, अग्निपथ। श्रावण मास की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की 18 जुलाई को पहली सवारी निकलेगी। लिहाजा एक माह के दौरान महाकाल मंदिर का मुख्य द्वार […]