विजेता सरपंच के जेठ को हारी प्रत्याशी के रिश्तेदारों ने पीटा,गोली चलाई

पालखेड़ी में चुनाव परिणाम घोषित होते ही विवाद, पांच गिरफ्तार

उज्जैन,अग्निपथ। ग्राम पालखेड़ी में शनिवार रात हडक़ंप मच गया। यहां चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजेता सरपंच के जेठ पर हारी प्रत्याशी के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कट्टे से फायरिंग भी की। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद ग्राम पालखेड़ी में शनिवार रात मतगणना में प्रियंका पति विकास आंजना निवासी चांदमुख को सरपंच पद पर विजेता घोषित किया। प्रियंका सरपंच पर चुने जाने पर परिजन खुशी मना रहे थे। इस पर हारी हुई प्रत्याशी राजूबाई पति लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार आक्रोशित होकर विवाद पर उतारु हो गए। उन्होंने प्रियंका के जेठ कमल पिता रामसिंह आंजना (45)को मारपीट कर घायल कर दिया।

झगड़े के दौरान हंगामाईयों ने देशी कट्टे से फायर भी कर दिया,जिससे गांव में हडक़ंप मच गया। टीआई जीवन भिंडोरे ने बताया कि घटना में मारपीट व फायर का केस दर्ज कर रवि आंजना,पकंज,दशरथ,गोपाल व बहादुर को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिडिय़ा घर के सभी चरित्रों ने भ्रष्ट व्यवस्था को किया उजागर

Sun Jun 26 , 2022
नाट्य मंचन के साथ हुआ स्व. वकार फारूकी स्मृति नाट्य समारोह का समापन उज्जैन, अग्निपथ। 22 जून से प्रारंभ हुए स्व. वकार फारूकी स्मृति नाट्य समारोह की समापन संध्या पर 26 जून की शाम ‘चिडिय़ा घर’ का मंचन हुआ। कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में मंचित ‘चिडिय़ा घर’ नाटक सामाजिक […]