उर्दूपुरा से अपहृत किशोरी मुंबई में मिली, दो संदिग्ध भी हिरासत में

उज्जैन,अग्निपथ। उर्दूपुरा से चार दिन पहले अपहृत हुई नाबालिग को जीवाजीगंज पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। मामले में दो संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस दल तीनों को लेकर मंगलवार रात तक थाने पहुंचेगा। मामले में जांच के बाद धाराएं बड़ सकती है।

पुलिस के मुताबिक उर्दूपुरा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग 28 जनवरी की रात लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर परिजनों ने 29 जनवरी को अपहरण की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीपलीनाका निवासी ईश्वर बंजारा पर किशोरी के अपहरण की शंका भी जताई थी।

मामले में ईश्वर के मोबाईल को सर्विलेंस पर डालने से मुंबई की लोकेशन मिली थी। इस पर एसआई शंकरलाल मीणा टीम के साथ किशोरी को तलाशने गए थे। वहां उन्होंने सोमवार रात किशोरी को ईश्वर के पास से बरामद कर लिया। साथ में एक अन्य युवक भी पकड़ाया है। तीनों को एसआई मीणा मंगलवार रात उज्जैन लेकर पहुंचे।

किशोरी के बयान पर आगे की जांच

किशोरी को थाने लाने के बाद पुलिस पूछताछ करेगी। उसके द्वारा ईश्वर या अन्य पर अपहरण का बयान देने पर आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। वहीं पीडि़ता के मेडिकल के बाद अन्य धाराएं भी लग सकती है।

इनका कहना

उर्दूपुरा से चार दिन पहले अपहत हुई नाबालिग को मुंबई से बरामद कर लिया है। उसके साथ दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। टीम के लौटने पर पूछताछ के बाद आगें की कार्रवाई तय होगी। – गगन बादल,टीआई थाना जीवाजीगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होटल व्यवसायी को दंपति ने लगाया 30 लाख का चूना

Tue Feb 1 , 2022
निजी फायनेंस कंपनी में गिरवी रखे दो भूखंड बेंचे,जांच शुरू उज्जैन,अग्निपथ। शहर के चर्चित होटल व्यवसायी को एक दंपति ने 30 लाख रुपए की चपत लगा दी। धोखाधड़ी फायनेंस कंपनी में गिरवी रखे दो प्लाट बेंचकर की गई है। शिकायत मिलने पर मंगलवार से चिमनगंज पुलिस ने जांच शुरू कर […]

Breaking News