होटल व्यवसायी को दंपति ने लगाया 30 लाख का चूना

निजी फायनेंस कंपनी में गिरवी रखे दो भूखंड बेंचे,जांच शुरू

उज्जैन,अग्निपथ। शहर के चर्चित होटल व्यवसायी को एक दंपति ने 30 लाख रुपए की चपत लगा दी। धोखाधड़ी फायनेंस कंपनी में गिरवी रखे दो प्लाट बेंचकर की गई है। शिकायत मिलने पर मंगलवार से चिमनगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटनानुसार वल्लभ नगर निवासी होटल व्यवसायी संजय पिता प्रेमसिंह यादव को महावीर बाग कॉलोनी निवासी नवीन पिता बाबूलाल शर्मा ने पत्नी अंजू के साथ मिलकर ठगी की है। दोनों ने एमआर 5 स्थित ग्रेटर रतन एक्सटेंशन स्थित अपने दो मंजिला तक बने दो भूखंड ऋण मुक्त बताते 27 अगस्त 2021 को 32 लाख रुपए में सौदा कर दिया। 30 लाख देकर अनुबंध के बाद यादव को पता चला कि दंपति ने भूखंडों पर 20 मार्च 2021 को निजी फायनेंस कंपनी से 23,46059 का लोन लिया है। जानकारी के बाद यादव ने शर्मा दंपत्ति से रुपए मांगे तो वह कुछ समय टालते रहे बाद में मोबाईल ऑफ कर रफू चक्कर हो गए। नतीजतन यादव ने चिमनगंज थाने में शिकायत कर दी।

ऐसे बनाया शिकार

यादव ने पुलिस को बताया कि शर्मा पूर्व से परिचित है। इसी का फायदा उठाकर वह उसके पास आया और कहा कि ग्रेटर रतन कॉलोनी में पत्नी अंजू के नाम 18 व 19 नंबर के दो प्लाट है। रुपए की जरुरत होने पर वह बनाए गए दो मंजीला भवन के साथ भूखंड बेंच रहा है और भूखंड पर कोई ऋण नहीं है। भरौसे में सौदा कर 30 लाख दे दिए, लेकिन बाद में धोखाधड़ी का पता चला।

कोतवाली में भी शिकायत

बताया जाता है कि शर्मा एक निजी हॉस्पिटल में मैनेजर था, लेकिन हॉस्पिटल संचालक ने भी उसके खिलाफ लाखों रुपए का गबन करने की शिकायत कोतवाली थाने में की है। वहीं माधवनगर थाने में शर्मा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है।

इनका कहना है

दंपत्ति के खिलाफ भूखंड बेचने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने की आवेदन मिला है। अनावेदक के खिलाफ अन्य थानों में भी शिकायत का पता चला है। मामले में जांच कर रहे है। प्रमाणनुसार कार्रवाई करेंगे। -जितेंद्र भास्कर,टीआई थाना चिमनगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चरित्र शंका में पत्नी की गर्दन काटी थी, दोषी पति को आजीवन कारावास

Tue Feb 1 , 2022
हाथ में तलवार और पत्नी की कटी गर्दन लेकर घूम रहा था बडऩगर, अग्निपथ। चरित्र शंका में पत्नी की गर्दन काटकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। उसे सश्रम आजीवन कारावास की सजा के साथ एक हजार रुपये अर्थदंड भी दिया है। अपने […]

Breaking News