एजेंट के ऑफिस से मिले विभागीय दस्तावेज, कलेक्टर ने आरटीओ को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। आरटीओ एजेंट के ऑफिस पर गुरुवार को एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने छापा मार दिया। तलाशी में विभागीय दस्तावेज का जखीरा मिलने र कले टर आशीषसिंह ने तुरंत ही आरटीओ संतोष मालवीय को निलंबित करने का ्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया।
तीन बत्ती चौराहा स्थित आईसीआईसी बैंक की गली निवासी प्रदीप शर्मा का आरटीओ के पीछे ऑफिस है। कलेक्टर सिंह को शिकायत मिली थी कि शर्मा दलाली की आड़ में नियम विरुद्ध कार्य करता है।
उनके आदेश पर गुरुवार शाम 5 बजे एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने शर्मा के ऑफिस पर छापा मारा। कार्रवाई होते देख शर्मा ने आरटीओ संतोष मालवीय से उनकी मोबाइल पर बात कराई और भाग गया। तलाशी में उसके ऑफिस से विभागीय फाइल, रसीद कट्टे, आरसी बुक मिले। टीम ने उसके घर से भी विभागीय दस्तावेज बरामद किए। मामले में आरटीओ मालवीय की मिलीभगत मान कलेक्टर सिंह ने शासन को उनके निलंबन का प्रस्ताव भेज दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पारः स्थानीय प्रशासन भी मोदी जी से सीखे..!

Fri Mar 19 , 2021
बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन को अब सख्त होना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में कहा है कि कोरोना पर अंकुश के लिए दवाई के साथ-साथ कड़ाई की भी आवश्यकता है। भय का माहौल बनाए बिना सख्ती बरतना जरूरी […]