एटीएम लूट की तैयारी कर रहे सात बदमाश धराए, चोरियां भी कबूली

बोहरा व्यापारी के घर हुई चोरी 54 हजार रुपए जब्त

उज्जैन,अग्निपथ। एटीएम लूटने की योजना बना रहे सात बदमाशों को शुक्रवार शाम जीवाजीगंज पुलिस ने गिर तार किया है। हथियारों के साथ पकड़ाए आरोपियों से चोरियों का भी खुलासा हुआ है। उनसे चार दिन पहले बोहरा व्यापारी के घर से चोरी किए 54 हजार रुपए भी जब्त किए गए है।

एएसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि खाकचौक के पास जगंल में शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के इक्कठा अपराध की योजना बना रहे थे। सूचना पर टीआई गगन बादल ने दबिश देकर जूना सोमवारिया निवासी अब्दूल कलाम उर्फ लालू पिता अब्दुल अजीज अजीज, सोहेल पिता अकरम, दुर्गादास मार्ग के सोयत उर्फ मामा पिता शाहीद पठान, हाथी के टेकरा के बिलाल पिता अब्दुल अजीज,भैरुनाला के सलमान उर्फ नगू पिता शेर खां, मोहन नगर के आदित्य उर्फ बिट्टू पिता सुजानसिंह कुशवाह व झालावाड़ हाल मुकाम बापू नगर के रवि उर्फ बंटी पिता राजेंद्र बैरवा को चाकू, लोहे की टामी व नकली पिस्टल के साथ पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने एटीम लूटने की तैयारी करना कबूल किया।

परिवार सोता रहा था और कर गए थे चोरी

टीआई बादल ने बताया 30 मई की रात रोजा कंपाउंड निवासी व्यापारी नजमुद्दीन बोहरा के घर भी गिर त में आए अब्दुल कलाम,सोहेल और बिलाल ने चोरी की थी। तीनों िाडक़ी की ग्रिल तोडक़र घर में घूसकर अलमारी से रुपए ले उड़े थे। तीनों से चुराए हुए 54 हजार रुपए भी जब्त हो गए है।

महाकाल व खाराकुआं की वारदात कबूली

आरोपियों से पुलिस ने खाराकुआं क्षेत्र से हाल में चोरी गया मोबाइल भी जब्त किया है। उनसे महाकाल क्षेत्र की भी चोरी का पता चला है। पुलिस संभवत: सभी को शनिवार को कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद वारदातों का खुलासा करेगी। बदमाशों को पकडऩे में एसआई शांतिलाल मीणा,एएसआई रामचंद्र चौहान प्रआ. नागेंद्रसिंह, आरक्षक राजेंद्रसिंह,श्याम व मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लैक फंगस के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज किया रैफर, मौत का कारण कोविड निमोनिया बताया दिया

Fri Jun 4 , 2021
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज पर आरोप, मृतक के पुत्र ने की प्रकरण दर्ज करने की मांग उज्जैन। उज्जैन निवासी मोहनलाल पिता ओंकारलाल पंवार की 19 मई को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में हुई मृत्यु का कारण कोविड और ब्लैक फंगस न बताने पर मृतक के पुत्र ने कलेक्टर और […]