एप में लॉकडाउन का नोटिफिकेशन नहीं होने से रविवार को भी पहुंचे बाहरी श्रद्धालु

महाकालेश्वर मंदिर में रहा टोटल लॉकडाउन

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में रविवार को लॉकडाउन होने के बावजूद बाहरी से आए श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंचे। लेकिन बिना दर्शन किए वापस लौट गए। उनको इस बात की जानकारी नहीं थी कि उज्जैन शहर में रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की गई है। श्रद्धालु शनिवार का मैसेज बुक करवा कर ही दर्शन को पहुंचे थे। लेकिन महाकाल दर्शन एप में रविवार लॉकडाउन का नोटिफिकेशन नहीं होने से उनको इस बात की जानकारी नहीं थी।

उज्जैन शहर में इस रविवार को दूसरा लॉकडाउन लगाया गया था। दिल्ली से 30 की संख्या में आए श्रद्धालु मंदिर के शंख द्वार पर पहुंच कर प्रवेश का प्रयास करने लगे, लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको लॉकडाउन होने का हवाला देते हुए रवाना कर दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि आज शाम उनकी ट्रेन है, लेकिन लॉकडाउन होने के चलते उनको भगवान महाकाल के दर्शन नहीं हो पाए हैं। शनिवार का उन्होंने मैसेज बुक कराया था। शनिवार को दर्शन हो गए, लेकिन रविवार का महाकाल दर्शन एप में लॉकडाउन का नोटिफिकेशन नहीं होने से वह फिर से भगवान के दर्शन करने आए थे।

सडक़ों पर घूमते रहे श्रद्धालु

जिन बाहरी श्रद्धालुओं को इस बात की जानकारी नहीं थी कि शहर में रविवार को लॉकडाउन रहता है, वह क्षेत्र की होटलों में आकर ठहर गए थे। जानकारी लगने पर उनका रविवार का दिन दर्शन के बिना व्यर्थ चला गया। महाकाल घाटी और बड़ा गणेश मंदिर की सडक़ों पर बाहरी श्रद्धालु घूमते नजर आए। पुलिस एनाउंस कर उनको होटलों के अंदर रहने की हिदायत देती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुजारी प्रतिनिधि हुए कोरोना पॉजिटिव

Sun Apr 4 , 2021
हालत बिगडऩे पर इंदौर में करवाया भर्ती उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारी के प्रतिनिधि के कोरोना पॉजिटिव होने से मंदिर में हडक़ंप मचा हुआ है। उनकी तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया जा रहा है। वह जिस एरिये में रहते हैं, वहां पर […]