गड्ढे में गिरी बाइक वृद्ध की मौत

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड पर चल रहे सडक़ निर्माण के दौरान शुक्रवार रात बाइक सवार वृद्ध गड्ढे में जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। गुरुवार रात भी इसी मार्ग पर एक ग्रामीण की मौत हुई थी।

नागदा का रहने वाला कैलाश पिता शोभाराम (50) की तीन बेटियां है। शनिवार को वह बेटियों के ससुराल देवास जाने के लिये बाइक से निकला था। नरवर थाना क्षेत्र के टोल नाके के पास चल रहे सडक़ निर्माण की वजह से मार्ग का डायवर्ड किया गया है। कैलाश ने बाइक निकालने का हैंडल जैसे ही मोड़ा बाइक गिट्टी पर चढऩे के बाद समीप गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में मौके पर कैलाश की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। विदित हो कि शुक्रवार रात भी इसी मार्ग पर हुई दुर्घटना में रामचंद्र पिता तुलसीराम (50) निवासी सूरजनवासा की तेज गति से आई बाइक से हुई भिड़ंत के बाद मौत हुई थी।

2 युवकों ने खाया जहर, एक की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। होली की शाम और शनिवार सुबह 2 युवको ने जहर खा लिया। एक की मौत हो गई, दूसरे का उपचार चल रहा है।

ग्राम कोलूखेड़ी में रहने वाले पंकज पिता प्रेमनारायण शर्मा (20) ने खेत पर जहर खा लिया था। जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पंकज परिवार को एकलौता पुत्र था। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह परिवार को भी पता नहीं है। दूसरा मामला महिदपुर के रसूलपुरा में रहने वाले डुंगर पिता शुंभसिंह का है।

परिवार दूध का कारोबार करता है। शनिवार सुबह दूध निकालने के बाद डूंगर मावा बना रहा था। पिता ने डांटा और दूध बांटकर आने को कहा। डुंगरसिंह इसी बात पर गुस्सा हो गया और उसने जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पारदी समाज के 2 परिवारों में जमकर चले हथियार

Sat Mar 19 , 2022
होली की शाम तैनात करना पड़ा पुलिस बल उज्जैन, अग्निपथ। पारदी समाज के दंपति के बीच होली पर्व की शाम हुए विवाद में दोनों के परिवार आमने-सामने हो गये। दोनों ओर से जमकर हथियार चले। घटनास्थल से अस्पताल तक तीन थानों का बल तैनात करना पड़ा। मामले में दोनों पक्षों […]