एसपी बंगले के पास वारदात: बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने छात्रा से छीना बेग

उज्जैन। बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार शाम एसपी बंगले से चंद कदमों की दूरी पर छात्रा का बेग छीनने की वारदात को अंजाम दे दिया। छात्रा ने साहस दिखाने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने चाकू से बेग का बेल्ट काट दिया और फरार हो गये।

लक्ष्मीनगर में रहने वाली लक्षिता राजपूत एएलबी की पढ़ाई कर रही है। शाम को उसे सहेली शैली ने डीएफओ बंगले के समीप छोड़ा। लक्षिता पैदल एसपी बंगले के सामने से होते हुए अपने घर की ओर जाने के लिये बढ़ी, उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आये 3 नकाबपोश बदमाशों ने उसके कंधे पर टंगा बेग छीनने का प्रयास किया।

अचानक हुई वारदात पर लक्षिता ने बेग बचाने का प्रयास किया और साहस दिखाया, लेकिन एक बदमाश ने चाकू निकाला और बेग का बेल्ट काटकर भाग निकले। वह अपने सहेली के साथ माधव नगर थाने पहुंची और वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी का प्रयास किया और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरु किये। कुछ संदिग्धों के फुटेज सामने आये है। छात्रा के अनुसार बेग में 4 हजार रुपये और दस्तावेज रखे हुए थे। बाइक बिना न बर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

4 माह से फरार राशन माफिया के मकान पर चली जेसीबी

Mon Jan 25 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। 440 क्विंटल शासकीय चावल की हेराफेरी में फरार चल रहे माफिया का सोमवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की गैंग ने मकान तोडऩे की कार्रवाई की। हेराफेरी में शामिल माफिया के साथी के उद्योगपुरी स्थित गोदाम को भी जमींदोज किया गया है। सीएसपी […]