ऑनलाइन प्रतियोगिता में वैदिक शोध प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों ने मारी बाजी

प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे, भोपाल से आयोजित हुई प्रतियोगिता

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के छात्रों ने भोपाल में आयोजित प्रादेशिक ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के द्वारा प्रति वर्ष राज्य स्तरीय शास्त्रीय प्रतिभा खोज चयन स्पर्धा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाता है। इसी श्रंृखला में 14 दिसंबर को प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल मुख्यालय में ऑनलाइन किया गया, जिसमें पूरे प्रदेश के छात्र एवं छात्राओं ने सहभागिता की। संस्थान के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

श्रीमद्भगवद्गीता कंठ पाठ प्रतियोगिता में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के छात्र राधेश्याम गौतम ने प्रदेश में प्रथम स्थान, काव्य खंड पाठ प्रतियोगिता में आदर्श पांडे ने प्रदेश में द्वितीय स्थान, अमरकोश कंठ पाठ प्रतियोगिता में राहुल शर्मा ने तृतीय स्थान एवं धातु रूप कंठ पाठ प्रतियोगिता में शुभम त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अष्टाध्याई कंठ पाठ प्रतियोगिता में उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के छात्र मोहित दवे ने प्रदेश में तृतीय स्थान एवं अक्षर श्लोकी प्रतियोगिता में पीयूष शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिंतामन गौशाला में बनेगा आकर्षक पक्षीघर

Tue Dec 15 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। गुजरात के मोरवी से महाकाल दर्शन को आए दर्शनार्थी महेंद्र व सोमभाई को सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मंदिर व्यवस्थाओं के साथ गौशाला का भी निरीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि वे पशु पक्षी की सेवा के लिए संकल्पित हैं व उनके गुरु अवधकिशोर दास की प्रेरणा से गौशाला […]