कंधे पर हाथ मारा, गाड़ी धीमी की तो ब्यूटी पार्लर संचालिका की चेन झपटी

उज्जैन,अग्निपथ। नानाखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों दिन-दहाड़े दो महिलाओं को निशाना बनाया। चार बदमाशों ने एक अधेड़ सर्वेयर का बेग छीनने का प्रयास किया। हालांकि एक पकड़ा गया। वहीं एक्टिवा पर जा रही ब्यूटी पार्लर संचालिका के कंधे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हाथ मारा महिला ने गाड़ी धीमी की तो बदमाश सोने की चेन झपट ले गए। दोनों मामलों में नानाखेड़ा पुलिस जांच कर रही है।

सीसी टीवी फुटेज से स्नेचरों की तलाश

जयसिंहपुरा स्थित गणेश नगर निवासी राधा शर्मा पति देवेंद्र साद (29) का नानाखेड़ा पर ब्यूटीपार्लर है। शाम करीब 5 बजे वह महानंदा नगर से बैंक का काम कर एक्टिवा से पार्लर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और उनके कंधे पर हाथ मारा। उन्होंने गाड़ी धीमी की तो बदमाश करीब 40 हजार कीमत की एक तोला वजनी सोने की चेन झपटकर भाग गए। घटना होते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में टीआई ओपी अहिर रात तक घटना स्थल के पास दुकानों पर लगे सीसी टीवी फुटेज खंगालकर स्नेचरों को तलाशने का प्रयास करते रहे।

शोर मचाया तो बैरंग भागे बदमाश

ऋषिनगर एक्सटेंशन निवासी जया पति राजेश संत (53) सांची दुग्ध संघ में निजी सर्वे का काम करती है। गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे वह पैदल बिड़ला हॉस्पीटल के पास से गुजर रही थी। पीछे से चार युवक एक बाइक पर आए। एक ने उतरकर उसका बेग छीनने का प्रयास किया। जया के शोर मचाने पर लोग जमा हुए तो बदमाश साथियों के साथ भाग गया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे दो पुलिसकर्मियों ने वारदात का पता लगने पर खोजबीन की और सेठीनगर निवासी उज्जवल पिता दिनेश को दबोच लिया। पुलिस अब उसके तीन साथियों को तलाश रही है, जो जल्द गिरफ्त में आ सकते हैं।

ट्रांसफर में से आईल चुराने वाले पकड़ाए

चिंतामण थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने बताया कि ग्राम तालोद निवासी जगदीश राठौर के खेत में लगे निजी ट्रांसफार्मर से आईल चोरी हो गया था। मामले में गुरुवार को टकवासा के रोहित व कंडारिया के राजाराम मोंगिया को गिरफ्त में लिया हैं। दोनों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेंगे। जल्द ही ट्रांसफर्मरों से आईल चुराने वाले गिरोह का पता लग जाएग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीआईएसएफ संभालेगी महाकाल मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा

Thu Jan 28 , 2021
मुंबई से आए कमांंडेंट ने किया निरीक्षण, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पूरा होने पर होगा बदलाव उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में आगामी दिनों में सुरक्षा की कमान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) संभालेगी। मंदिर की सुरक्षा के लिए काफी दिनों से इसकी मांग की जा रही थी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पूरा […]

Breaking News