कर्नाटक में एक दिन में ब्लैक फंगस के 1250 केस, कोरोना का भी बढ़ रहा कहर

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कोहराम अब कम होता नजर आ रहा है लेकिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की वजह से अबतक तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं महामारी के साथ ब्लैक फंगस का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है। कर्नाटक में बीते 24 घंटे में ब्लैक फंगस के 1250 मामले सामने आए हैं। जबकि राज्य में ब्लैक फंगस के साथ साथ कोरोना का कहर भी बढ़ रहा है।

कर्नाटक में रविवार को एक दिन में ब्लैक फंगस के 1,250 मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने बताया है कि वर्तमान में 1,193 मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि राज्य कोरोना वायरस के मामले में भी दूसरे नंबर पर बना हुआ है।

इस बीच बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.52 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 3128 के करीब मरीजों की मौत हुई है। जिसके चलते की राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

बिहार में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन
बिहार में एक और हफ्ते तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी। अब आठ जून तक बिहार में लॉकडाउन रहेगा, हालांकि व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जाएगी। वहीं, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि राज्य में कोरोना कर्फ्यू को नौ जून तक बढ़ा दिया गया है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 10 जून तक बढ़ाया गया
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 10 जून तक बढ़ाया गया।

लक्षद्वीप में सात दिन और बढ़ा लॉकडाउन
कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लक्षद्वीप में लॉकडाउन की अवधि को सात दिन और बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CBSE-ICSE परीक्षा:केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- 2 दिन में बता देंगे, इस साल परीक्षा लेंगे या नहीं; कोर्ट ने कहा- फैसले का मजबूत कारण बताना होगा

Mon May 31 , 2021
नई दिल्ली। CBSE और ICSE बोर्ड की परीक्षा होगी या नहीं। इस पर 2 दिन में फैसला हो सकता है। केंद्र सरकार इस पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना प्लान पेश करेगी। इस मुद्दे पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की बेंच […]