कलेक्टर के समक्ष लगाई मजदूरों ने गुहार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करवाएं

37 दिनों से धरने पर बैठे मजदूरों ने मांगा आज मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिलवाएं

उज्जैन, अग्निपथ। विनोद मिल के करीब 4500 मजदूरों के भुगतान के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के पालन की मांग कराने को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने कलेक्टर आशीषसिंह के नाम एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही आज सांसद अनिल फिरोजिया के नेतृत्व में मजदूरों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी बकाया भुगतान की मांग को लेकर मिलेगा।

ओमप्रकाश भदौरिया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27 फरवरी 2019 एवं 30 जुलाई 2021 को दिये आदेश का पालन समय अवधि बीत जाने के बाद भी शासन द्वारा नहीं किया गया, आज भी मजदूरों को उनका भुगतान नहीं हुआ और वे न्याय की मांग को लेकर पिछले 37 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं।

ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से कहा कि पूर्व में आपके करकमलों से आंशिक राशि 9.58 करोड़ न्यायालय में जमा हुई लेकिन शेष राशि का भुगतान नहीं मिल पाया है। मजदूरों के क्लेम सुप्रीम कोर्ट से स्वीकृत होने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा भुगतान नहीं दिये जाने से मजदूरों को आदेश का फल प्राप्त नहीं हुआ है जिस कारण मजदूर एवं उनके परिवार के सदस्यों को नारकीय जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है।

1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर भुगतान हाईकोर्ट में जमा करने का अनुरोध किया। 7 मार्च को कलेक्टर ने बताया कि जमीन नहीं बेचेंगे और बैंक में मार्डगेज कर एक माह में कोर्ट में शेष राशि का भुगतान जमा कर देंगे लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।

प्रतिनिधि मंडल में पं. हरिशंकर शर्मा, ओमप्रकाशसिंह भदौरिया, संतोष सुनहरे, प्रद्योत चंदेल ने पुन: कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन देकर मांग की कि मजदूरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में उनकी क्लेम राशि हाईकोर्ट इंदौर में जमा करें। साथ ही आज 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री के उज्जैन आगमन पर प्रतिनिधि मंडल से मिलने का समय दिलवाएं।

इस अवसर पर फूल सिंह परिहार, गीता ठाकुर, मिश्री लाल, अर्जुन कामरेड, लल्लू सिंह भदोरिया, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह कुशवाह, रामचंद्र सूर्यवंशी, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम में आज 26 वां दीक्षांत, शामिल होंगे राज्यपाल

Fri Apr 1 , 2022
समारोह में 155 दीक्षार्थी ग्रहण करेंगे उपाधि और पदक उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय का 26 वां दीक्षांत समारोह 2 अप्रैल शनिवार सुबह 11.30 बजे से आरंभ होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समारोह में 155 दीक्षार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान किए जाएंगे। विक्रम विवि के […]