विक्रम में आज 26 वां दीक्षांत, शामिल होंगे राज्यपाल

समारोह में 155 दीक्षार्थी ग्रहण करेंगे उपाधि और पदक

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय का 26 वां दीक्षांत समारोह 2 अप्रैल शनिवार सुबह 11.30 बजे से आरंभ होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समारोह में 155 दीक्षार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान किए जाएंगे। विक्रम विवि के स्वर्ण जयंती सभागार में होने वाले समारोह में उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में दीक्षांत भाषण सारस्वत अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी देंगे। समारोह के विशेष अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन होंगे। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

कुलसचिव प्रो. प्रशांत पुराणिक ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छब्बीसवें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2021 के पीएचडी एवं डीलिट् उपाधि धारकों को डिग्री और 2021 की स्नातक परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। वर्ष 2021 की स्नातकोत्तर परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

शुक्रवार को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल स्वर्ण जयंती सभागार में दो बार की गई, जिसमें कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय, कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक, कार्यपरिषद, विद्यापरिषद के सदस्य, विभिन्न समितियों के संयोजक और पंजीकृत पात्र विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशिक्षु महिला डॉक्टर ने आरएमओ से की अभद्रता और झूमाझटकीआरएमओ

Fri Apr 1 , 2022
कार्यालय का दरवाजा बंद करने के बावजूद लात मार कर खोला , रजिस्टर में अनुपस्थिति लगी देख भडक़ी उज्जैन, अग्निपथ। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल स्थित आरएमओ कार्यालय में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर ने आरएमओ से अभद्रता करते हुए झूमाझटकी की। जिसके चलते अस्पताल में हडक़ंप की स्थिति बन गई। […]
Hot talk bahas mahila purush