कलेक्टर ने दिये सोलह बाइक एम्बुलेंस के ऑर्डर

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई अग्निपथ की खबर के बाद उठाया कदम

धार, अग्निपथ। कोरोना मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने को शहर के उद्योगपति द्वारा तैयार की गई बाइक एम्बुलेंस अब जिले में सेवाएं देंंगी। कलेक्टर आलोककुमार सिंह ने ऐसी 16 बाइक एम्बुलेंस का ऑर्डर दिया है। इस बाइक एम्बुलेंस की खास बात यह है कि इसमें एक मरीज को लेटाकर ऑक्सीजन देते हुए अस्पताल ले जाया जा सकता है।

इस संबंध में बुधवार को प्रकाशित अग्निपथ ने  खबर प्रकाशित की थी। उक्त खबर को पाठकों का काफी अच्छा प्रतिसाद मिला और सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई। ऐसे समय में जब मरीजों को  अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस की भी कमी महसूस की जा रही है, यह बाइक एम्बुलेंस गंभीर मरीजों के लिए वरदान होगी।

इस खबर के दैनिक अग्निपथ में प्रकाशन  के तुरंत बाद ही अन्य समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने भी इस खबर को काफी प्रमुखता से प्रसारित किया। जिससे पूरे प्रदेश भर में खबर की धूम मची रही। कारण था आज महामारी के इस कठिन दौर में इतना सस्ता और सुविधाजनक मरीजों को ले जाने हेतु वाहन उपलब्ध होना।
उक्त प्रकाशित अग्निपथ के समाचार को कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने भी काफी सराहा और इंजीनियर अजीज खान से संपर्क कर उन्हें इसी गुणवत्ता के सोलह बाईक एम्बुलेंस के आर्डर दिए गए। इसके संबंध में अजीज खान ने बताया कि जल्द ही दिये ऑर्डर को पूर्ण कर विभाग को सुपुर्द किया जाएगा।

प्रत्येक कोविड केयर सेंटर पर एक बाइक एम्बुलेंस

जिले के कुल 16 कोविड केयर सेंटर पर एक-एक बाइक एम्बुलेंस का आर्डर हमने दे दिया है। शीघ्र ही बनवा कर रखवा दिए जाएंगे। – आलोक कुमार सिंह, कलेक्टर धार

यह भी पढ़ेंः मरीजों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं बाइक एम्बुलेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5 राज्यों में वोटों की गिनती: बंगाल में तृणमूल की हैट्रिक, लेकिन खुद ममता नंदीग्राम से पिछड़ रहीं, राज्य में 49 साल में दूसरी बार ऐसे नतीजे

Sun May 2 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद आज बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आ रहे हैं। तीन राज्य बंगाल, केरल और असम में बदलाव नहीं दिख रहा है। यानी बंगाल में तृणमूल, केरल में LDF और असम में भाजपा […]