कांग्रेस ने बदले तीन उम्मीदवार, सारे बी-फार्म हुए जमा

उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस ने नाम वापसी से ठीक पहले शहर के तीन वार्डो में अपने उम्मीदवार बदल दिए है। मंगलवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह दांगी को सभी 54 वार्डो के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के बी-फार्म सौंप भी दिए है।

वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस ने पूर्व में जारी सूची में प्रत्याशी के रूप में महेश शर्मा का नाम घोषित किया था। महेश शर्मा ने चुनाव लडऩे से ही इंकार कर दिया है, उन्होंने नामांकन भी जमा नहीं किया था। इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राजेश बाथली ने भी नामांकन जमा किया था। अब राजेश बाथली वार्ड 20 से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार घोषित हो गए है। वार्ड नंबर 33 में कांग्रेस ने फूलचंद जरिया को उम्मीदवार बनाया था। जरिया ने नामांकन तो जमा किया लेकिन जाति प्रमाण पत्र की वजह से उनका नामांकन निरस्त हो गया है। इस वार्ड से बंटी गौंड ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा किया था। अब बंटी गौंड ही इस वार्ड से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

लालचंद भारती को मिला मौका

शहर कांग्रेस में प्रवक्ता की भूमिका निभाने वाले लालचंद भारती को वार्ड नंबर 37 से कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार बना दिया गया है। इस वार्ड से कांग्रेस ने दीनदयाल बड़ोदिया को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया था। बड़ोदिया इसी वार्ड से 4 बार निर्दलीय और एक बार कांग्रेस के टिकट पर पूर्व में चुनाव लड़ चुके है। हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वार्ड से मिले फीडबैक और बड़ोदिया के नाम पर सामने आए विरोध के बाद वार्ड में प्रत्याशी बदला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अलर्ट: मेट्रो सर्वे के नाम पर कॉलोनियों में रैकी कर रही गैंग

Tue Jun 21 , 2022
फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर बरगला रहे रहवासियों को उज्जैन,अग्निपथ। सावधान.. बाहरी बदमाशों की गैंग सर्वे के नाम पर शहर की पॉश कॉलोनियों में वारदात के लिए घूम रही है। ऐसे ही एक गिरोह सोमवार को मक्सीरोड की कॉलोनी में मेट्रो सर्वे के बहाने रैकी करते हुए नजर आया, लेकिन पोल […]
metro train farzi survey ujjain 21 06 22