कार्टूनिस्ट पर इंदौर में एफआईआर

उज्जैन पुलिस फाइल

पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, फेसबुक पर डाली पोस्ट

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय पर अब इंदौर में भी एफआईआर दर्ज की गई है। हेमंत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप है। भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने शनिवार को संयोगितागंज थाने में इस मामले को लेकए हेमंत पर एफआईआर दर्ज कराई है। हाल ही में बाबा रामदेव का विवादित कार्टून बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में हेमंत पर हरिद्वार में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

टीआई तहजीब काजी के मुताबिक युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने थाने आकर बताया कि वह दोपहर में बीजेपी कार्यालय पर बैठे थे। इस दौरान उन्हे कुछ कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर कई गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए हेमंत मालवीय नाम के युवक ने टिप्पणी की है।

जिसके बाद कार्यकर्ता इकट्ठा होकर संयोगितागंज थाने पहुंचे ओर यहां मामले में पहले लिखित शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। मिश्रा के साथ यहां मोर्चा के अन्य पदाधिकारी वैभव गायकवाड़,रजत शर्मा,योगेश निहाले ओर विकास यादव सहित अन्य कार्यकर्ता पहुंचे थे।

प्रतिबंधात्मक धाराओं मे कार्रवाई

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। इधर भाजयुमो के अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी इस मामले से अवगत कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए साल के पहले दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां बगलामुखी के दर्शन

Sun Jan 1 , 2023
प्रात: से शाम तक दर्शनार्थियों की लगी रही लाइन नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर अंग्रेजी नववर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी को लगभग 50 हजार से अधिक लोगों ने दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। भीड़ का आलम यह था कि मंदिर में पैर रखने की […]

Breaking News