फर्जी IT कमिश्नर पर इंदौर में असली रेड:नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे 2 लाख रुपए, गाड़ी पर लगवा रखी थी आयकर आयुक्त की नेमप्लेट

उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स कमिश्नर बनकर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले को इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंदौर का रहने वाला है। उसने उज्जैन के युवक को IT कार्यालय में जूनियर असिस्टेंट की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.10 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने गाड़ी पर आयकर आयुक्त की नेम प्लेट भी लगा रखी थी।

माधव नगर थाने के थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया, केसर बाग कॉलोनी में रहने वाले सत्यनारायण सोलंकी से इंदौर निवासी दीपक बेरवा ने IT ऑफिस में जूनियर असिस्टेंट के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने कहा था कि अगर वह दो लाख रुपए देगा तो उसकी नौकरी लगवा देगा।

सत्यनारायण झांसे में आ गया। उसने आरोपी को पहली किश्त के 1 लाख 10 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद कई दिनों तक टालता रहा। फरियादी को ठगी का अहसास हुआ। उसने माधव नगर थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने धाेखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।


रुतबे के लिए गाड़ी पर लगाई आयकर आयुक्त की नेमप्लेट

आरोपी दीपक बैरवा ने रुतबा दिखाने के लिए गाड़ी पर आयकर आयुक्त की नेम प्लेट भी लगा रखी थी। इस कारण लोग उसके झांसे में आ जाते थे। पता चला है कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP में डेल्टा + वैरियंट पर खुलासा:भोपाल में 3, उज्जैन में 2 केस मिले, 1 की मौत जिसे वैक्सीन नहीं लगी थी; चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- पहली मौत उज्जैन में हुई, टीका लगा चुके चारों लोग ठीक हैं

Wed Jun 23 , 2021
भोपाल/उज्जैन। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर होने के बाद कोरोना के डेल्टा प्लस वैरियंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस के पांच मामले सामने आए है। इसमें भोपाल में 3 और उज्जैन में 2 मामले है। इसमें से उज्जैन के एक […]