कार ने उगला 60 किलो डोडा चूरा, आरोपी भागते वक्त मोबाइल छोड़ गया

मंदसौर, अग्निपथ। अफजलपुर पुलिस ने लॉक डाउन में कार का पीछा कर डोडा चूरा की खेप पकड़ी है। क्षतिग्रस्त कार ने 60 किलो डोडा चूरा उगला है।
कार को बिना नंबर दौड़ाने की हिम्मत रखने वाला ड्राइवर कार में एक नहीं दो मोबाइल छोड़ कर फरार हो गया और यही उसकी भूल हो गई। जिसके सहारे अफजलपुर थाने के पुलिसकर्मी सभी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु चक्रव्यूह बना रहे हैं। वैसे कार्रवाई के दूसरे दिन सफलता के कदम आगे नहीं बढ़ पाये।

अफजलपुर थाना पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक शंकरसिंह चौहान एवं उनकी टीम द्वारा रिण्डा फण्टा के पास लदूसा पर एक सफेद रंग की बिना नम्बर की हुंडई कार आई 20 पकड़ी। कार के पीछे की सीट पर छिपाकर डोडाचूरा की तस्करी की जाती थी। कार के क्षतिग्रस्त हो जाने से मादक पदार्थ डोडाचूरा 60 किलोग्राम कीमती 60 हजार रुपये जब्ती में लिया गया। कार सफेद रंग की बिना नम्बर की हुंडई कंपनी की थी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मोतीराम चौधरी, उपनिरीक्षक शंकरसिंह चौहान, आरक्षक प्रफुल्ल, आरक्षक ईश्वर धाकड़, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक मोहन खराड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चौराहे-चौराहे पर कांग्रेस ने जलाये मोदी और शिवराज के पुतले, पुलिस से भी झूमाझटकी

Tue May 25 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कमलनाथ का पुतला जलाने के विरोध में युवक कांग्रेस और कांग्रेस नेता सडक़ों पर उतर आए। पांच से ज्यादा चौराहों पर आठ से ज्यादा पुतले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जलाए। इस दौरान पुलिस के साथ झूमाझटकी भी खूब […]