कार में बैठाया और चाकू से कर दिया हमला

चाकू

घायल मुस्लिम युवक को साधु ने पहुंचाया अस्पताल

उज्जैन, अग्निपथ। घर लौट रहे युवक को पांच लोगों ने कार में बैठाया और कार्तिक मेला ग्राउंड के पास ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। घायल को साधु ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लगी है।

केडी गेट जानसापुरा में रहने वाला हसन पिता सादिक हुसैन (25) खजूरवाली मस्जिद के पास बेग बनाने का करखाना चलता है। रात को कारखाने से घर जाने के लिये निकला। उसी दौरान कार में सवार होकर आये चार-पांच लोगों ने उसे कार में बैठाया और क्षिप्रा ब्रिज से आगे ले जाने के बाद चाकू से हमला कर दिया। जान बचाकर भाग हसन कुछ दूरी पर जाने के बाद गिर गया। उसे पुलिस के समीप बने मंदिर पर बैठे साधू ने देखा तो उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

परिजन जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंच गये थे। देर रात महाकाल पुलिस घायल के बयान दर्ज करने पहुंची तो सामने आया कि हमला समीर रंगरेज और शेर मोहम्मद निवासी नारायणा मंदसौर और उसने 2-3 साथियों ने किया है। समीर की बेटी यास्मिन से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जो प्यार में बदलने के बाद शादी तक पहुंच गई। परिवार भी राजी हो गया। कुछ दिनों पहले यास्मिन और हसन में विवाद होने पर शादी टूट गई।

हसन 8 फरवरी को इंदौर गया था, जहां यास्मीन के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। चंदननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। उसी शिकायत का वापस लेने का दबाव समीर और शेर मोह मद बना रहे थे। जिसके चलते उज्जैन आकर चाकू मारे है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक टीम मंदसौर भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपहरण की फैली खबर, छात्रा बस में बैठती दिखी

Tue Feb 22 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कस्तूरी बाग की रहने वाली छात्रा के अपहरण की खबर मंगलवार दोपहर फैलते ही सनसनी फैली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शहर में कैमरों के फुटेज खंगाले। छात्रा बस में सवार होकर इंदौर की ओर जाती दिखाई दी। चिमनगंज थाना क्षेत्र के कस्तुरी बाग में रहने वाले […]

Breaking News