कार सवारों ने किराना दुकान संचालक को किया अगवा

मारपीट कर नागझिरी में छोड़ा, थाने पहुंचा मामला

उज्जैन अग्निपथ। बाजार से लौट रहे किराना दुकान संचालक का कार में सवार महिला और उसके तीन साथियों ने अपहरण कर लिया। इंदौररोड और देवासरोड पर घूमाने के बाद मारपीट कर नागझिरी में छोड़ भागे।

गांधीनगर में रहने वाला पवन पिता उमरावसिंह पंवार किराना दुकान संचालित करता है। दोपहर में वह बाजार से घर लौट रहा था। उसी दौरान कार में सवार महिला और उसके तीन साथियों ने उसे रोका और साथ चलने को कहा। पवन महिला को पहचानता था, वह चामुंडा माता चौराहा तक आया और बाइक खड़ी करने के बाद कार में बैठा गया।

चारों उसे इंदौररोड ले गये और मारपीट शुरु कर दी। उसे देवासरोड पर ले जाने के बाद भी मारा और नाझिरी में छोडक़र भाग निकले। घटनाक्रम के बाद पवन ने परिजनों से संपर्क किया और कोतवाली थाने पहुंचा। जहां से चिमनगंज थाने भेजा गया।

बताया जा रहा है कि पवन ने 2018 में नानाखेड़ा में रहने वाली चंद्रकला सिसौदिया से बाइक का सौदा किया था। जिसका रजिस्ट्रेशन कार्ड उसे देना है। इसी बात को लेकर उसने साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारे चाकू

उज्जैन अग्निपथ। तेज बाइक चलाने से मना करने पर 2 बदमाशों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

केडी गेट पर रहने वाला शाकिब पिता मंजूर कुरैशी (22) बाइक पर सवार होकर गुदरी चौराहा से गुजर रहा था। तभी तेज गति से बाइक सवार 2 युवक उसके पास से गुजरे। दोनों को तेज बाइक चलता देख शाकिब ने धीरे चलाने को कहा तो उन्होंने बाइक रोकी और पीछे बैठे बदमाश ने चाकू ने हमला कर दिया।

जांघ में चाकू का गहरा घाव लगने पर शाकिब गिर पड़ा। बदमाश ने उसके हाथ, पैर पर भी चाकू से वार किये और भाग निकले। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कैमरों की मदद से तलाश शुरु की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदावल मार्ग पर ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला, मौत

Tue Apr 26 , 2022
हादसे के बाद खेत में पलटा, चालक भाग निकला उज्जैन अग्निपथ। सोमवार-मंगलवार रात सदावल मार्ग पर कोयले की चूरी से भरे ट्रक ने 2 बाइक सवारों को कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन खेत में पलटी खा गया। […]