किसान आंदोलन का असर: उज्जैन से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रास्ते से कर रहे वापस

उज्जैन। किसान आंदोलन के चलते रतलाम रेल मंडल की उज्जैन व इंदौर से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। दरअसल उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसानों ने रेल रोक दी है। इस वजह से उस रूट से जाने वाली ट्रेनों पर इसका असर देखने को मिला है। उज्जैन से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। वहीं शहर से होकर जाने वाली कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाए हैं।

शॉर्ट टर्मिनेट गाडि़यां

12919, डॉ अम्‍बेडकर नगर (महू) – वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस – डॉ. अम्‍बेडकर नगर (महू) से 28 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, नई दिल्ली स्टेशन तक ही जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन नई दिल्ली से कटरा के बीच निरस्त रहेगी। वापसी में यही ट्रेन 27 व 28 दिसंबर को नईदिल्ली से महू के बीच चलेगी।

22941, इंदौर-ऊधमपुर एक्सप्रेस – इंदौर से 27 दिसंबर को चलने वाली यह ट्रेन लुधियाना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन लुधियाना से ऊधमपुर के बीच निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों में बढ़ाए कोच

रतलाम मंडल के की 8 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे के मुताबिक ये कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं।

19310/19309, इंदौर-गांधीनगर केपिटल एक्सप्रेस : इस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच एवं एक एसी 3 टियर कोच बढ़ाया गया है।

19329/19330 इंदौर-उदयपुर केपिटल एक्सप्रेस : इस ट्रेन में इंदौर से 27 दिसंबर से और उदयपुर से 28 दिसंबर को एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच एवं एक एसी 3 टियर कोच जोड़े जाएंगे।

19323/19324, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) : भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त सेकेंड क्लास चेयरकार कोच बढ़ाए गए हैं।

19339/19340, दाहोद- भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस : तीन अतिरिक्त सेकेंड क्लास चेयरकार कोच बढ़ाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रलोभन देकर ईसाई धर्मान्तरण करने वालों पर मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Mon Dec 27 , 2021
झाबुआ, (मनोज चतुर्वेदी) अग्निपथ। जिले के कल्याणपुरा थाने मे आदिवासी को लालच देकर धर्मान्तरण करने का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले मे तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कल्याणपुरा थाना प्रभाराी दिनेश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी टेटिया पिता हरू बारिया 26 निवासी बिसोली द्वारा […]
उज्जैन पुलिस फाइल

Breaking News