प्रलोभन देकर ईसाई धर्मान्तरण करने वालों पर मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस फाइल

झाबुआ, (मनोज चतुर्वेदी) अग्निपथ। जिले के कल्याणपुरा थाने मे आदिवासी को लालच देकर धर्मान्तरण करने का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले मे तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कल्याणपुरा थाना प्रभाराी दिनेश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी टेटिया पिता हरू बारिया 26 निवासी बिसोली द्वारा 26 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिसमें उल्लेख किया गया है कि रविवार को ईसाई समुदाय के प्रार्थनाघर मे उसे बुलाया गया था। वहां उसे बैठाकर उस पर जल छिडक़ाव कर धार्मिक ग्रंथ बाईबल पढ़ी गई और उसे कहा गया कि तुम ईसाई बन जाओंगे तो तुम्हारे पुरे परिवार को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त ईलाज हमारी संस्था में दिया जाएगा। उनकी बात पर टेटिया द्वारा आपत्ति लेते हुए सभा से उठकर बाहर आ गया।

फरियादी टेटिया ने इसकी शिकायत कल्याणपुरा थाने मे दर्ज करवाई गई। जिस पर पुलिस ने धर्मान्तरण करवाने वाले फादर जामसिंह पिता जोगडिय़ा डिंडोर 45 निवासी बिसोली, अनसिंह पिता गालिया निनामा 35 निवासी बिसोली और मांगू पिता मेहताबसिंह भूरिया 42 निवासी मोकमपुरा के खिलाफ म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम वर्श 2021 3/5, 10(2) की धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी श्री रावत बताया कि आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय मे पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भेदभाव: पुजारियों को छोड़ा, गर्भगृह निरीक्षक का किया निलंबन

Mon Dec 27 , 2021
दानदाता 12 हजार रुपए डाल रहा था दान पेटी में, सीसीटीवी फुटेज भी देखे उज्जैन अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में रुपए लेने के मामले में मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह निरीक्षक को तो निलंबित कर दिया है। लेकिन मामले में दो पुजारियों की संलिप्तता भी सामने आई है। जिसमें उनके द्वारा […]

Breaking News