किसान ने कलेक्टर से की विधायक की शिकायत, आरोप जमीन पर कब्जा किया

  • विधायक पारस जैन बोले आरोप झूठा, कलेक्टर नपती करवा लें

  • पीडि़त ने कहा वेयर हाऊस बनाने के लिए पीए के साथ किया कब्जा

उज्जैन,अग्निपथ। करीब डेढ़ साल बाद मंगलवार से शुरू हुई जनसुनवाई में एक किसान ने उत्तर विधायक पारस जैन व उनके पीए के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। आरोप लगाया कि दोनों की पत्नियों के नाम से बन रहे वेयर हाऊस के लिए उसकी जमीन कब्जा कर रास्ता रोका गया है। दूसरी ओर विधायक जैन ने आरोप बेबुनियाद बताया है।

कोरोना काल के कारण 17 माह पहले बंद हो चुकी जनसुनवाई मंगलवार से पुन: शुरू हुई। कलेक्टर आशीषसिंह ने बृहस्पति भवन में करीब 75 लोगों की शिकायत सुनी। इन्हीं में उन्हेल निवासी बाबूलाल पिता प्रकाशचंद्र भी है। बाबूलाल ने बताया कि उनकी ग्राम पगारा में जमीन है। यहा विधायक पारस जैन की पत्नी अंगुर बाला व उनके पीए मुकेश माहेश्वरी की पत्नी मेघा के नाम से वेयर हाऊस बना रहे हैं। निर्माण के लिए उनकी दो बीघा जमीन पर कब्जा किया गया है।

मामले में 20 मार्च को अपर तहसीलदार को शिकायत की तो उन्होंने 9 अगस्त को चार पटवारी व आरआई से नपती करवाई। रिपोर्ट में उनकी दो बीघा जमीन के कुछ हिस्से पर वेयर हॉउस और रोड बनाने में लेना पाया गया। स्थिति स्पष्ट होने के बाद भी कब्जा बरकरार रख करीब छह माह से उनका रास्ता रोककर निर्माण मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कलेक्टर करवाए नपती

इस संबंध में विधायक जैन ने बताया कि उन्होंने 12 बीघा जमीन खरीदी थी। नपती में दो बीघा कम मिली। आरोप लगाने वाले की जमीन का रास्ता पीछे से है। बावजूद कब्जे का शक है तो तहसीलदार मौके पर जाएं या कलेक्टर नपती करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

61 दिन बाद झाबुआ जिले में एक बार फिर कोरोना ने दी दस्तक, मिला एक मरीज पॉजीटिव

Tue Sep 21 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की मेहनत से शून्य पर लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन जिले मे एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। लेकिन फिर कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन नहीं कराया […]