किसान परिवार के घर बदमाशों धावा, हजारों के आभूषण लूटे

1

उज्जैन, अग्निपथ। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सोमवार-मंगलवार रात डेढ़ बजे किसान परिवार के घर धावा बोला। पथराव कर घर का दरवाजा तोड़ दिया। परिजनों से मारपीट कर हजारों रुपये के आभूषण लूटकर भाग निकले।

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरेट में किसान परिवार के तीन भाई रमेश पिता केदार ठाकुर, आंनद ठाकुर और भैरवसिंह ठाकुर ने गांव से एक किलोमीटर दूर खेत पर मकान बना रखा है। रात में आधा दर्जन बदमाशों ने मकान को घेर लिया। आहट सुनकर परिवार की मेघा पिता आनंद ठाकुर नींद से जाग गई। उसने कुछ लोगों को खिड़की के पास देख परिवार को जगाया। रमेश ठाकुर ने आवाज लगाई तो बदमाश दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये और लाठी-तलवार से हमला कर दिया।

बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और अलमारी-संदूक खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण के साथ 10 हजार नगद लूट कर भाग निकले। परिवार के सदस्यों ने पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पथराव कर दिया। जानकारी लगने पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। हमले में रमेश ठाकुर, मेघा और बहू शिवानी पति रवि ठाकुर घायल हुई थी। देर रात तीनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

दिनभर की गई पड़ताल
रात में हुई वारदात के बाद सुबह टीआई प्रवीण पाठक अपनी टीम और सायबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव के साथ वारदात स्थल पहुंचे थे। दिनभर बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये पड़ताल की जाती रही। बताया जा रहा था कि कुछ बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।कुछ के चेहरे खुले थे। लेकिन मंगलवार देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। परिवार के अनुसार बदमाशों की सं या 10 से अधिक थी। कुछ घर के बाहर खड़े थे। वारदात के बाद पैदल भागे है। पुलिस ने मामले में धारा 382, 458 में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कानूनी अड़चन दूर होने पर शीघ्र बनेगा महिदपुर रोड का बस स्टैंड : विधायक

Tue Sep 21 , 2021
विधायक चौहान ने किया स्मृति द्वार, पुलिया तथा सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन महिदपुर रोड, अग्निपथ। महिदपुर रोड के बस स्टैंड निर्माण में आ रही कानूनी अड़चनों को दूर होने पर शीघ्र निर्माण किया जाएगा। सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण के लिए सारी प्रशासनिक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। यह […]