किसान परिवार के घर हुई लूट की वारदात मेंं संदेह

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

उज्जैन, अग्निपथ। गांव खरेट में सोमवार-मंगलवार रात हुई किसान परिवार के घर वारदात में पुलिस को संदेह नजर आ रहा है। सभी की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

भैरवगढ़ टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि ग्राम खरेट से एक किलोमीटर दूर खेत में तीन भाई रमेश पिता केदार ठाकुर, आंनद ठाकुर और भैरवसिंह ठाकुर का मकान बना हुआ है। सोमवार-मंगलवार रात परिवार ने सूचना दी थी कि उनके घर बदमाशों ने धावा बोलकर मारपीट की और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिये। हमले में रमेश, भाई की बेटी मेघा और बहू शिवानी घायल हुई है। जांच के दौरान सामने आया कि सभी मामूली रूप से घायल हुए हैं। परिवार जिस तरह की वारदात होना बता रहा है, उसके साक्ष्य स्पष्ट नहीं हो पा रहे हंै। परिवार भी अलग-अलग जानकारी दे रहा है। जिसके चलते मामले में संदेह बना हुआ है।
मामले में सायबर सेल की मदद से वारदात स्थल के आसपास की मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही है। वहीं परिवारजनों के मोबाइल का डाटा देखा जा रहा है। संभावना आपसी विवाद की प्रतीत हो रही है। जिसका खुलासा जांच के बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : किसान परिवार के घर बदमाशों धावा, हजारों के आभूषण लूटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने चार साल बाद दिखाई हिम्मत, आरोपी को जेल भेजा

Wed Sep 22 , 2021
चार साल से छात्रा को छेड़ रहा था, कोर्ट ने खारिज की आरोपी की जमानत झारडा, अग्निपथ। मनचले की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने चार साल बाद हिम्मत दिखाई और बदमाश के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जमानत के लिए कोर्ट में लगाई […]