सुसनेर की मां-बेटी राष्ट्रीय भावसार नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

सुसनेर, अग्निपथ। अगर आप में हुनर है और मन में दृढ़ इच्छाशक्ति तो कितनी ही रूकावटे आए सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता है। इसी हुनर और दृढ इच्छाशक्ति के दम पर नगर की मां-बेटी ने अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल की है। मंगलवार को दोनों को राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया।

नगर की पूर्व पार्षद आशा भावसार ने जनहित में कानूनी लडाई लड़ी है तो बेटी स्नेहा भावसार ने महज 15 साल की उम्र में अपने हुनर और मेहनत के दम पर मुम्बई पहुचकर टीवी कलाकार बन छोटे पर्दे की दुनिया में अपना मुकाम बनाया है। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर दोनो मां-बेटी को मुम्बई में भावसार समाज द्वारा राष्ट्रीय भावसार नारी शक्ति सम्मान पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। आशा भावसार निजी कारणों के चलते मुम्बई नहीं जा पायी तो उनका सम्मान मुम्बई से ऑनलाइन किया गया।

नगर के नवीन बस स्टैण्ड निवासी पूर्व पार्षद आशा भावसार ने नगर के मध्य स्थित संचालित शासकीय स्कूल, पशु चिकित्सालय, बच्चों के सार्वजनिक खेल मैदान एवं आंगनवाडी केंद्र की जमीन को बचाने के लिए करीब एक दशक न्यायालय के माध्यम से कानूनी लडाई को लडा है जो आज भी जारी है। आशा भावसार बताती है कि तहसीलदार न्यायालय से शुरू हुई जमीन बचाने की लम्बी लडाई के बाद शासन के पक्ष को सर्वोच्च न्यायालय से भी सफलता नहीं मिली तो फिर इस लड़ाई को जनहित में शासन का पक्ष रखते हुए उन्होंने लडऩा शुरू किया।

उनके द्वारा वर्ष 2012 में जबलपुर उच्च न्यायालय में अपील की गई। करीब एक दशक पहले शुरू हुई यह लड़ाई आज भी जारी है। भावसार के अनुसार इस दौरान उनको कई मुश्किलो का सामना करना पडा है। कई बार उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। परन्तु एक गृहिणी एवं महिला होने के बावजूद अपने मजबूत इरादों से लडाई को जारी रखा है।

आल इंडिया भावसार क्षत्रिय महिला परिषद मुम्बई महाराष्ट्र की अध्यक्ष राजश्री सूत्रावे, संयोजक पराग भावसार एवं आयोजक महेश डोईजोडे ने बताया कि पूरे देश मं समाज की इन नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया।

15 साल की उम्र में मुम्बई गई बेटी आज स्टार प्लस की कलाकार

बचपन से ही कलाकारी में रूचि रखने वाली आशा भावसार की बेटी स्नेहा भावसार ने अपनी स्कूल लाइफ पूरी होते ही महज 15 साल की उम्र में मुम्बई पहुच गई। जहां एक निजी बैंक के विज्ञापन के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली स्नेहा कई दर्जनो टीवी सीरीयलो व विज्ञापनो में काम करने के साथ ही आज स्टार प्लस टीवी चैनल के सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में भूमिका अदा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शातिर महिलाओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैग से चुराई नकदी

Wed Mar 9 , 2022
एक महिला ने बातों में उलझाया, दूसरी ने गायब किये नोट देवास, अग्निपथ। बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ बुधवार दोपहर दो महिलाओं ने नकदी व दस्तावेज चोरी कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मप्र विद्युत वितरण कंपनी के सेवा निवृत्त कर्मचारी राकेश भटनागर निवासी इंदौर, […]
चोरी