किसान संगठन का रेल रोको आंदोलन: उज्जैन में रेलवे स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग, फोर्स तैनात, बिना पूछे किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन पर जाने वाले प्रत्येक यात्री की जांच की जा रही है। यात्रा टिकट होने के बाद ही यात्रियों को अंदर जाने दिया जा रहा है। दरअसल किसान मोर्चा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहा है।

उज्जैन में दोपहर 12.30 बजे तक एक भी प्रदर्शनकारी किसान रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंचे हैं। और कोई भी ट्रेन बाधित नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन सुबह 11 से 4 बजे तक का समय निर्धारित है। इसलिए शाम 4 बजे तक फोर्स स्टेशन पर तैनात रहेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सोमवार को रेल रोको आंदोलन के आव्हान के बाद उज्जैन रेलवे स्टेशन पर फोर्स तैनात किया गया। प्रदर्शन करने वाले किसानों को रोकने के लिए बैरिकैडिंग कर स्टेशन के चारों और जीआरपी, आरपीएफ और सिटी पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

जीआरपी थाना प्रभारी आरएस महाजन ने बताया कि 35 से अधिक जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार सहित माधव नगर स्टेशन और स्टेशन के अंदर भी सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है।

पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत 18 अक्टूबर को देशभर में भारत में रेल सेवाओं को बाधित किया जाना था। रेल संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाए बिना रेल रोको आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए ऐसा आंदोलनकारियों ने घोषणा की थी।

दरअसल किसान संगठन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे और उनके बेटे आशीष मिश्रा पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाए जाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज से 28 अक्टूबर तक इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर तक ही चलेगी

Mon Oct 18 , 2021
उज्जैन। इंदौर से जोधपुर के बीच उज्जैन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आज से जोधपुर तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन 10 दिनों तक इंदौर से जयपुर के बीच ही चलेगी। दरअसल जोधपुर रेल मंडल के डेगाना-फुलेरा ट्रैक के बीच पटरियों काे डबल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया […]

Breaking News