कुक्षी में उलटफेर: भाजपा की रेलम चौहान बनी नगर परिषद अध्यक्ष, पर्ची से हो सका फैसला

कांग्रेस 2 ओर 1 जगह भाजपा को मिली नगर परिषद

धार, अग्निपथ। जिले में नगरीय निकाय अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के तहत दूसरे दिन धामनोद, सरदारपुर और कुक्षी में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इसमें धामनोद और सरदारपुर में कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विजय हुए। वहीं कुक्षी में अध्यक्ष प्रत्याशी को बराबर वोट प्राप्त होने से पर्ची डालकर फैसला किया। इसमें भाजपा की रेलम चौहान ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के पास 8 तो भाजपा के 7 पार्षद जीतकर आए थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक वोट निरस्त हो गया। कुक्षी नगर परिषद में पिछली बार भी भाजपा की परिषद रही थी। दोबारा यहां पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

कुक्षी में कमल खिलाने के लिए पार्षद चुनाव के बाद से ही समीकरण बनाने का दौर शुरू हो गया था। इसके लिए अहम जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल को मिली थी। इसके बाद से रणनीति बनाने का दौर चल रहा था। कुक्षी में बहुमत के हिसाब से कांग्रेस को संख्याबल मिला था। चुनाव के बाद आए परिणाम में कांग्रेस के 8 पार्षद जीतकर आए थे। जबकि भाजपा को 7 से ही संतोष करना पड़ा था। अध्यक्ष के लिए पर्याप्त संख्या बल कांग्रेस के पास था। इस कारण माना जा रहा था कि कुक्षी में कांग्रेस की परिषद बनेगी, लेकिन चुनाव के दौरान शनिवार को वोटिंग के बाद हुई मतगणना में भाजपा की रेलम चौहान और कांग्रेस की प्रत्याशी दोनों को ही 7-7 वोट मिले और एक वोट निरस्त हो गया। इसके बाद चिट़ठी निकालवाकर जीत का फैसला हुआ। इसमें रेलम चौहान भाजपा की तरफ से अध्यक्ष घोषित की गई।

विधायक पर भारी पड़े मंत्री

नगर परिषद कुक्षी में चुनाव के बाद परिषद बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल पर थी। जबकि भाजपा की तरफ से यह कमान प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल को दी गई थी। ऑपरेशन लोटस की पूरी जिम्मेदारी पटेल ने बखुबी निभाई। वैसे तो पटेल संगठन के कामों में काफी सक्रिय और मजबूत जनाधार वाली राजनीति करते है, लेकिन इस बार प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले पूर्व मंत्री और वर्तमान कुक्षी विधायक बघेल को हराकर कुक्षी में कमल खिला है। यह जीत भले ही भाग्य के तौर पर भाजपा को मिलती दिख रही है, लेकिन इस जीत का सेहरा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल के सिर पर ही बंधेगा।

धामनोद के परिणाम सबसे पहले आए

धामनोद नगर परिषद में कांग्रेस की सीमा विष्णु पाटीदार को जीत हासिल हुई। सीमा पाटीदार को 9 वोट मिले, जबकि भाजपा की प्रतिद्वंदी डॉ प्रीति आरके पाटीदार को 6 वोट मिले। इसके पहले धामनोद में भाजपा की परिषद थी, लेकिन हाल ही में हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस को बहुमत मिला है। शनिवार को हुए अध्यक्ष चुनाव के दौरान सीमा पाटीदार को जीत हासिल हुई है। अब नपा उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है।

इसी तरह सरदारपुर में लगातार दूसरी बार कांग्रेस ने परिषद बनाने में सफलता हासिल की है। सरदारपुर में कांग्रेेस की मीनाक्षी ग्रेवाल ने जीत दर्ज की है। मीनाक्षी को 10 वोट मिले है। जबकि भाजपा की तरफ से रोमा धर्मेंद्र मंडलोई को अधिकत प्रत्याशी घोषित किया था, जिन्हें 5 वोट मिले है। सरदारपुर में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली है। अब नपा उपाध्यक्ष के लिए प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आबकारी इंस्पेक्टर के घर चोरी करने वाले बदमाश पकड़ाए, चोरी गया 10 तौला सोना बरामद

Sat Feb 11 , 2023
6.54 लाख रुपए का सामान बरामद धार, अग्निपथ। शहर की श्रीजी धाम कॉलोनी में तीन दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। नौगांव और साइबर पुलिस की टीम ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ़तार किया है। आरोपी नासु निवासी बड़वी थाना टांडा ने अपने दो अन्य […]