कुलपति ने रवाना किया वैक्सीनेशन जागरूकता रथ

उज्जैन, अग्निपथ। सदी की सबसे भयावह त्रासदी कोरोना से मानवता बहुत पीडि़त रही है। वैक्सीनेशन की मुहिम से इस पर नियंत्रण किया जा रहा है। हमें भविष्य के लिए यह ध्यान रखना होगा कि भविष्य की अन्य महामारियों से बचना है तो पर्यावरण को बचाने को लेकर हमें गंभीर प्रयास करना होंगे।

यह विचार विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय ने व्यक्त किए। प्रोफ़ेसर पांडे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो के इंदौर स्थित क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा विक्रम विश्व विद्यालय के सहयोग से विक्रम कीर्ति मन्दिर में आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत कोरोना वैक्सीनेशन जागरूकता संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो के प्रमुख भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, प्रधान महानिदेशक सत्येन्द्र प्रकाश उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक एवं कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम में लोक संपर्क ब्यूरो पत्र सूचना कार्यालय के प्रदेश प्रमुख अपर महानिदेशक प्रशांत पाठराबे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे ने की।

कार्यक्रम के उपरांत कोरोना वैक्सीनेशन पर केंद्रित चलित प्रदर्शनी वाहन वैक्सीनेशन जागरूकता रथ को लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक सत्येंद्र प्रकाश और विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ उज्जैन शहर के विभिन्न मार्गों से निकलकर वैक्सीनेशन जागरूकता संदेश प्रसारित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बखतपुरा में लगभग आधा करोड़ खर्च होने के बाद चंद नलों में ही आ रहा पानी

Sun Feb 13 , 2022
शासन की घर-घर पानी पहुंचाने की नलजल योजना को लगाया पलीता पारा, अग्निपथ। प्रदेशवासियों की जल समस्या को दूर करने व शुद्ध पेयजल उपलब्ध करावाने के लिए राज्य सरकार नीत नई योजनाएं चला रही है ताकि प्रदेश के छोटे से छोटे गांव में बारह महीनों पेयजल उपलब्घ हो, किन्तु वर्षों […]
para naljal yojna 130222

Breaking News