कुश्ती में उज्जैन के खाते में आए 6 गोल्ड मेडल

उज्जैन के पहलवानों ने इंदौर में आयोजित ट्रायल में परचम लहराया

उज्जैन, अग्निपथ। उत्तरप्रदेश के अमेठी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु उज्जैन के पहलवानों ने इंदौर में आयोजित ट्रायल में भाग लिया और 6 गोल्ड मेडल उज्जैन के खाते में डाले। प्रतियोगिता 15 सितंबर से 20 सितंबर तक होगी।

उज्जैन जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष उमेशसिंह ठाकुर के अनुसार फ्री स्टाईल वर्ग में – साद मंसूरी (मदार साहेब अखाड़ा), अक्षय राठौर (डाबरी अखाड़ा), बबलू चौधरी (गुरू अखाड़ा), नुपूर प्रजापत (माधव गौशाला अखाड़ा) ने तथा ग्रीको रोमन स्टाईल वर्ग में – साद मंसूरी व अक्षय राठौर ने अव्वल स्थान पाकर स्वर्ण पदक हासिल किया और उज्जैन को दोहरी सफलता दिलवाई। ये चयनित 4 खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

म.प्र.कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योगपति के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई की मांग

Wed Sep 8 , 2021
व्यापारियों ने आवेदन के साथ महिला का राजीनामा भी सौंपा उज्जैन,अग्निपथ। महिला को बंधक बनाना बताकर पोहा फैक्ट्री मालिक को फंसाने की योजना शातिरों को भारी पड़ सकती है। मामले में बुधवार को व्यापारी और अग्रवाल समाज ने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई किमांग की […]