कृषि उपज मंडी स्थानांतरित करने पर किसान और व्यापारी आक्रोशित

थांदला, अग्निपथ। नई कृषि उपज मंडी परिसर में चल रही थोक सब्जी मंडी को पुरानी मंडी प्रांगण में स्थानातरित करने पर किसानों और व्यापारी आक्रोशित है। आक्रोशित किसानों ने सब्जी मण्डी स्थानान्तरित करने की सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल भाना से मुलाकात कर पुरानी मण्डी परिसर की व्यावहारिक परिस्थतियों से अवगत करवाया।

नई व्यवस्था के मद्देनजर सब्जी मंडी पुरानी मण्डी परिसर में स्थांतरित करने के निर्देश तो दिए लेकिन मूलभूत आवश्यकताओं की और प्रशासन और मण्डी प्रशासन को कोई ध्यान नहीं दिया। पुरानी मण्डी परिसर की बदहाल स्थिति को लेकर किसान मुकेश परमार, परमानन्द पाटीदार, बल्लू बारीया, उमेश झणिया, वसना भूरीया व व्यापारी मुन्ना शेख, कमलेश राठोड़, कालु परमार ने कहा कि पुरानी मंडी में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं, सब्जी क्रेता-विक्रेताओं में महिलाएं भी लेकिन उनकी सुविधा व सुरक्षा के लिये कोई इंतजाम नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुरानी मण्डी परिसर उपयुक्त नहीं है।

व्यापारियों को भंडारण व सामग्री रखने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर सब्जी उत्पादक किसान भी नगर के दक्षिणी छोर के होने से उन्हें भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी मण्डी परिसर में मवेशी भी चारों और घुमती रहती है। साथ ही मंगलवार को पुरानी मण्डी परिसर में ही मवेशी बाजार भी लगता है, जिस वजह से सब्जी विक्रेताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

थोक सब्जी विक्रेता छोटु धोबी व कादर शेख का कहना है कि मण्डी प्रशासन परिसर में पर्याप्त व्यवस्थाएं कर दे। हमें सब्जी मण्डी यहॉ लगाने में कोई परेशानी नहीं, लेकिन जब तक व्यवस्थाएं नहीं होती तब तक थोक सब्जी मंडी वर्तमान स्थान नई मंडी में ही संचालित किये जाने की गुहार लगाई है।

प्रभारी मण्डी सचिव प्रेम हिहोर ने बताया कि मण्डी बोर्ड ने पुरानी मण्डी परिसर को सब्जी मंण्डी घोषित कर दिया है, जिसकी व्यवस्था बतौर वहां पर निर्माण कार्य भी करवाये जाना है। बोर्ड के निर्देश पर किसानों व दुकानदारों को पुरानी मण्डी में निर्धारित स्थान पर सब्जी मण्डी लगाये जाने हेतु कहा गया है। किसानों व दुकानदारों को उचित व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जायेगी।

इनका कहना

पुरानी मण्डी परिसर में थोक सब्जी मण्डी में किसानों और व्यापारियों के लिये व्यवस्थाएं की जा रही है। नई-नई व्यवस्था है, थोड़ा समय तो लगता है।

-अनिल भाना, भारसाधक व अनुविभागीय अधिकारी थांदला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रेसिम उद्योग की श्रमिक कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा

Thu Apr 7 , 2022
दो आरोपियों से 8 लाख 69 हजार 524 रुपए का माल बरामद नागदा, अग्निपथ। ग्रेसिम उद्योग की श्रमिक कॉलोनी में लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को बिरलाग्राम पुलिस ने जी ब्लाक में दबिश देकर हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया शत […]