केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में कर्मकांड प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला बंदी बन रहीं हैं जन पुरोहित

उज्जैन, अग्निपथ। 21वीं सदी नारी सदी का युगऋषि का उद्घोष पूर्णत: चरितार्थ हो रहा है। 1974 में शांतिकुंज हरिद्वार से देवकन्या की टोलियां के भारत भ्रमण के साथ 21वीं सदी नारी सदी का उद्घोष किया गया था। तब इस उद्घोषक को पूर्ण होने में संदेह किया जा रहा था। समय की परिस्थितियों में जन सामान्य को ऐसा लगना उचित भी था पर यह हिमालय के ऋषियों का उद्घोष था जो अब पूरा पूरा चरितार्थ हो रहा है।

भारतीय नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर स्थापित हो चुकी है और देश के साथ सारे विश्व के कल्याण में सराहनीय भूमिका निभा रही हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से यह बर्ष नारी सशक्तिकरण वर्ष घोषित किया गया है। नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का शुसुशिक्षित होने के साथ सुसंस्कारी होना भी आवश्यक है।

इसी उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष शिक्षण-प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। संस्कारवान धर्मनिषठ महिलाएं श्रेष्ठ पुरोहित और लोक शिक्षक की भूमिका निभा सकती है। विश्व व्यापी परिवर्तन से जेल भी अछूता कैसे रह सकता है केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में सभी बंदी बहिनें (करीब 190) जन पुरोहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस प्रशिक्षण के बाद जेल से रिहा होने पर वह सम्मानजनक जीवन यापन कर सकेंगे।

अखिल विश्व गायत्री परिवार उज्जैन की बहनें माधुरी सोलंकी, विद्या शर्मा, मीनाक्षी कानडे, डॉ. वंदना जोशी, श्वेता प्रियदर्शी, डॉ. रुचिका खंडेलवाल, उर्मिला जोशी, ज्योति शर्मा इन्हें मंत्रोच्चारण, संस्कार, व्याख्यान,संगीत आदि के साथ संवेदना विस्तार के द्वारा जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण दे रही हैं।

जेल अधीक्षक उषा राज ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के प्रयास से देश का यह देश प्रथम महिला जन पुरोहित प्रशिक्षण केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में आयोजित हो रहा है यह हमारी बंदी बहनों में सकारात्मकता के आत्मविश्वास जगाने के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है, जब अनुकूलता बने अपनी योग्यता बढऩी चाहिए। हमारी बंदी बहने भी समय और परिस्थिति का लाभ लेते हुए बड़े उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भागीदारी कर रही हैं।

आपने बताया कि 10 जुलाई से आरंभ हुआ यह प्रशिक्षण 9 अगस्त 2022 तक चलेगा । इसके पहले मई -जून में पुरूषों के लिए भी जन पुरोहित प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मासूम को अगवा कर भाग रहा था तांत्रिक, जेल भेजा

Fri Jul 22 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मासूम को अगवा कर भाग रहे तांत्रिक को लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। न्यू अशोकनगर में घर के बाहर खेल रही 5 साल की बालिका […]