कैमरों से नजर: ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों के घर भेजे तीन हजार चालान

उज्जैन। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से यातायात व्यवस्था नियंत्रण का कार्य कमाण्ड एण्ड कट्रोल सेंटर से किया जा रहा है । विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरों के वीडीयो फीड के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है । इस सिस्टम के माध्यम से अभी तक यातायात के विभिन्न नियमों के उल्लंघन के मामलों में 3015 चालान डाक के माध्यम से उल्लंघन कर्ता तक पहुंचाए जा चुके हैं ।

चालान की राशि केवल ऑनलाईन पेमेण्ट के माध्यम से ही जमा होगी। चालान में अंकित क्यूआर कोड को स्कैन करके भी राशि जमा की जा सकती है । स्मार्ट मोबाइल फोन में स्कैनिंग एप्लीकेशन से क्यू आर कोड स्कैन करने पर https://echallian.mponline.gov.in/  लिंक के माध्यम से दिये गये निर्देशानुसार चालान की राशि जमा की जासकती है।

इसके अतिरिक्त कम्प्यूटर पर भी www.mponline.gov.in के माध्यम से भी चालान की राशि जमा की जा सकती है । नगर निगम के सेवा एप के माध्यम से भी पै ट्राफिक चालान केटेगरी के द्वारा भी चालान की राशि जमा कराई जा सकती है।

अभी तक 2 लाख 66 हजार 50 रुपए एम पी ऑनलाइन के माध्यम से चालान वसूल की जा चुकी है। यदि चालान की राशि , 15 दिनों में जमा नहीं की जाती है तो ऐसे उल्लंघन कर्ताओं के प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर से चैराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का लगातार आग्रह भी किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फलों में भी धीमा जहर..!

Mon Dec 7 , 2020
जिला प्रशासन इन दिनों मिलावटखोरों और कालाबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटा है। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा चलाया गया अभियान शुद्ध के लिए युद्ध को वर्तमान सरकार ने भी यथावत रखा है। फलस्वरूप खाद्य सामग्रियों में मिलावट करने वाले पकड़े जा रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने […]

Breaking News