कैरियर मेला 24 सितंबर को

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवक एवं युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन में 24 सितंबर को 11 बजे से विशेष भर्ती अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मेले में जिले की सभी तहसीलो नागदा, खाचरोद, तराना, महिदपुर एवं बडऩगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बेरोजगार युवक-युवतियां भागीदारी करेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी प्रोफेसर इंदरसिंह परमार से 9893712736 पर संपर्क कर सकते हैं। 12वीं उत्तीर्ण कोई भी बेरोजगार युवक एवं युवती रोजगार का अवसर प्राप्त करने हेतू आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। आवेदक अपने साथ बायोडाटा दो प्रति में, दो पासपोर्ट आकार के फोटो अपने साथ अनिवार्य रूप से साथ में लाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमूल व सांची के नाम से मिलावटी घी बनाने का कारखाना पकड़ा, 2 गिरफ्तार

Tue Sep 21 , 2021
देवास सहित मालवांचल के अन्य जिलों में बेचा जाता था मिलावटी घी, 5 लाख का माल जप्त देवास, अग्निपथ। पुलिस प्रशासन ने शहर में देश की नामी कंपनियों के नाम से नकली, मिलावटी घी बनाने के कारखाना पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 5 […]