अमूल व सांची के नाम से मिलावटी घी बनाने का कारखाना पकड़ा, 2 गिरफ्तार

देवास सहित मालवांचल के अन्य जिलों में बेचा जाता था मिलावटी घी, 5 लाख का माल जप्त

देवास, अग्निपथ। पुलिस प्रशासन ने शहर में देश की नामी कंपनियों के नाम से नकली, मिलावटी घी बनाने के कारखाना पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 5 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।कोतवाली पुलिस ने मिलावटखोरों के विरुद्ध सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई की।

इसमें रात 9 बजे पुलिस ने शहर के सैफी मार्ग पर देवनारायण चौधरी नामक व्यक्ति को साँची कंपनी का नकली मिलावटी घी बेचते हुए पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपी के साथी पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर को गिरफ्तार कर मिलावटी घी बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया। आरोपियों को गिरफ्त में लेकर अमूल और साँची कंपनी के नकली, मिलावटी घी के पैकेट, बड़ी मात्रा में मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जप्त किये गये। जप्त किये गये माल की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये है। घी बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी सांची व अमूल के नाम से मिलावटी घी बनाने वाले कारखाने से अमूल व सांची कंपनी के रैपर, 35 किलो सांची घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी नकली मिलावटी घी बनाकर देवास सहित समीपस्थ इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी सहित मालवांचल के अन्य जिलो में बेचते थे। मिलावटी घी बनाने के लिये कच्चा माल राजस्थान से भी मंगाया जाता था। पुलिस को मिलावटी घी के इस अवैध कारोबार के पीछे किसी गिरोह के होने का संदेह है। आरोपी देवनारायण का पुलिस रिमांड लिया जाकर विस्तार से पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह, उनि महेंद्र सिंह, उनि पवन यादव, सउनि ईश्वर मंडलोई, सउनि परवेज खान, सउनि राकेश तिवारी, आर. मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश का पानी पुल पर आने से घंटों तक रुक जाता है तालिदान का रास्ता, कई गांवों के लोग होते हैं परेशान

Tue Sep 21 , 2021
पुलिया ऊंची कराने की ग्रामीणों ने लगाई गुहार जावरा, अग्निपथ। सडक़ निर्माण करते समय नदी और नालों के पर पुल पुलियाओं का निर्माण तो करते है लेकिन इस बात का आकलन नहीं किया जाता है कि पानी की आवक कितनी रहती है और पुलियाएं बना दी जाती है। जिनका 8 […]

Breaking News