कैश बैक का झांसा देकर उड़ाये 1 लाख

उज्जैन, अग्निपथ। महिला को कॉल कर कैश बैक का झांसा देकर खाते से शातिर बदमाश ने एक लाख रुपये उड़ा दिये। महिला ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की है। शिकायती आवेदन पर जांच की जा रही है।

आगररोड पुष्पांजलि नगर में रहने वाली अर्चना पति विनित शुक्ला के मोबाइल पर कॉल आया और कहां गया कि आपको गूगल पे पर 5 हजार का कैशबैक ऑफर मिला है। लिंक ओपन कर प्राप्त कर ले।

अर्चना ने गूगल पे की लिंक ओपन की तो उसमें कुछ ऑपशन थे। वह कुछ समझ पाती मोबाइल पर खाते से 1 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। उसने जिस नंबर से कॉल आया था उसे दोबारा कॉल किया तो कहा गया कि आपके खाते में पैसे वापस आ जायेगें, लेकिन पैसे नहीं आये। अर्चना ने मामले की शिकायत चिमनगंज थाने पहुचंकर की। पुलिस ने आवेदन पर जांच शुरु की है। अर्चना के पास आये कॉल धारक का नम्बर बंद हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बडऩगर मार्ग पर दो यात्री बसों की आमने-सामने भिड़ंत

Wed Mar 2 , 2022
एक बस के चालक की मौत-दूसरा गंभीर, 35 यात्रियों को चल रहा उपचार उज्जैन, अग्निपथ। तेज रफ्तार से दौड़ती यात्रियों से भरी दो बसों में बुधवार दोपहर भिड़ंत हो गई। आमने-सामने हुई दुर्घटना में एक बस चालक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल हुआ है। बसों के आगे केबिन […]
Bus accident 02 03 22