कोटा में हादसा-उज्जैन में भी मातम

1

उज्जैन आ रही बारात की कार चंबल में गिरी, दूल्हे समेत 9 बारातियों की मौत

कोटा/उज्जैन। राजस्थान के कोटा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। दूल्हे समेत 9 बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार चंबल नदी में गिर गई। हादसे में सभी की मौत हो गई। घटना नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।

बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन के भैरुनाला हरिजन बस्ती जा रही थी। सभी 9 लोग एक ही कार में सवार थे। निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ। किसी राहगीर ने चंबल नदी में कार को पलटते देखा। इसके बाद निगम के गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। सभी शवों को एमबीएस की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है।

कार में दूल्हे के दोस्त और कुछ रिश्तेदार थे

मृतकों में दूल्हा अविनाश वाल्मीकि भी शामिल है। परिवार ने बताया कि कार में अविनाश के साथ दोस्त और कुछ रिश्तेदार शामिल थे। इनके साथ बारातियों की एक बस भी जा रही थी, जो आगे निकल गई थी। इस बस में 70 लोग सवार थे। ये लोग बरवाड़ा से 2 बजे रवाना हुए थे।

इसके बाद सभी लोग केशोरायपाटन में चाय पीने के लिए रुके। इसके बाद बस आगे निकल गई। जब बस कोटा पार कर चुकी थी, तो उसमें सवार बारातियों को लगा कि कार काफी दूर रह गई। फिर समाज के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि कार चंबल में गिर गई। उधर, मृतकों के परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच चुके हैं।

6 मृतक जयपुर के रहने वाले

इस हादसे में दूल्हे अविनाश, दूल्हे का भाई केशव, कार ड्राइवर इस्लाम की मौत हो गई। बाकी मृतक जयपुर के रहने वाले थे। मरने वालों में जयपुर के टोंक फाटक निवासी कुशाल और शुभम, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राहुल, टोंक फाटक निवासी रोहित, घाटगेट निवासी विकास, मालवीय नगर निवासी मुकेश शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः सिर्फ दो डोली उठी, तीसरी बहन के कंगन जल में बहायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिर्फ दो डोली उठी, तीसरी बहन के कंगन जल में बहायेंगे

Sun Feb 20 , 2022
हादसे के बाद उज्जैन में दुल्हन पक्ष के घर मातम, सादगी से किया दो बहनों का विवाह उज्जैन। रविवार को एक साथ 3 बहनों के घर बसने थे। तीनों एक साथ विदा होने वाली थीं, लेकिन इन बेटियों के पिता का सपना बिखर गया। एक बेटी की दुनिया बसने से […]

Breaking News