नशेड़ी युवक-युवतियों की कार स्कूल की दीवार से टकराई

महाकाल दर्शन करने जा रहे थे पांचों, अस्पताल से भागे चारों घायल

उज्जैन,अग्निपथ। राजगढ़ के पांच युवक-युवती शराब के नशे में देर रात कार सहित स्कूल की दीवार में घुस गए। हादसे में कार पलटने से चार को चोट लग गई। ईलाज के लिए ले जाने पर चारों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। घटना उस समय हुई जब वह महाकाल दर्शन के लिए आ रहे थे। मामले में शुक्रवार को पंवासा थाना पुलिस ने केस दर्ज कियाहै।

टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि राजगढ़ के ब्यावरा स्थित मुस्तानपुरा निवासी विशाल पिता राधेश्याम दांगी (20), अशोक पिता रामनारायण(28), मुस्कान पिता मनोहर साहू(20), निर्मला पिता रामबाबू (19) व एक अन्य युवती गुरुवार रात कार से महाकाल दर्शन करने आ रहे थे। पंवासा के नजदीक हरसोदन स्थित स्कूल दीवार से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेजी से हुई कि स्कूल की दीवार टूट कर गिर गई और कार पलटने से विशाल, अशोक, मुस्कान व निर्मला घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हंै।

अस्पताल में किया हंगामा

बताया जाता है घायल युवक युवतियां शराब के नशे में धुत्त थे। इसी कारण कार अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। वहीं चोट लगने के बाद चारों ने जिला अस्पताल में भी हंगामा किया और उपचार के बाद शुक्रवार सुबह होश आने पर चारों बिना बयान दिए अस्पताल से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोवर्धन सागर के लिए जनसहयोग से जुटे संसाधन

Fri Jan 28 , 2022
रहवासी बोले- 80 साल में कभी नहीं देखी सागर की सफाई उज्जैन, अग्निपथ। शहर की प्राचीन धरोहर गोवर्धन सागर महज दो दिन के श्रमदान के बाद ही नए स्वरूप में नजर आने लगा है। श्रमदान के दूसरे दिन भी संसाधन कम पड़े तो जनसहयोग से ही इनकी तत्काल व्यवस्था हो […]

Breaking News