कोरोना की तीसरी लहर! केंद्रीय मंत्री की अस्पतालों को नसीहत, ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर बनें आत्मनिर्भर

नई दिल्ली। कोरोना महामारी का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। पहली लहर के बाद कोरोना की दूसरी लहर में भी कई लोगों की जान चली गई। अच्छी बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना महामारी से ग्रसित होने वाले लोगों के आंकड़ों में कुछ कमी आई है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है। लेकिन इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए छोटे और मध्यम आकार के अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर आत्मनिर्भर बनें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए छोटे और मध्यम अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई के अलावा अन्य जरुरी चिकित्सीय सेवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनें।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को एक वेबिनार में चिकित्सकों को संबोधित कर रहे थे। महाराष्ट्र बीजेपी मेडिकल सेल की तरफ से कोविड-19 को लेकर इस वेबिनार का आयोजन किया गया था। वेबिनार में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘ऑक्सीजन आपूर्ति एक गंभीर मसला है और जरुरत हैं कि हम इसे लेकर आत्मनिर्भर बनें। वैसे अस्पताल जिनके पास 50 से ज्यादा बेड हैं उन्हें ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5G के खिलाफ जूही की याचिका खारिज:दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस पर 20 लाख का जुर्माना लगाया, कहा- ये याचिका कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग

Fri Jun 4 , 2021
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 5G टेक्नोलॉजी के खिलाफ लगाई गई एक्ट्रेस जूही चावला की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने जूही पर 20 लाख का जुर्माना भी लगाया और कहा कि ये याचिका कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। ऐसा लगता है कि ये याचिका पब्लिसिटी के लिए दाखिल […]