कोरोना वाॅरियर्स को नौकरी में प्राथमिकता:कोविड में अस्थाई सेवा देने वालों को संविदा नौकरी में मिलेगी 10 नंबर की वरीयता, न्यूनतम 89 दिन की सर्विस जरूरी

भोपाल। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कोविड काल में अस्थाई या आकस्मिक सेवा देने वाले कोरोना वाॅरियर्स को कार्य अनुभव प्रमाण पत्र देगा। इसके आधार पर एनएचएम की आगामी संविदा नाैकरी में 10 प्रतिशत अधिभार अंकों की वरीयता दी जाएगी। यह अनुभव प्रमाण पत्र न्यूनतम 89 दिवस से अधिक की सेवा देने वालों को मिलेगा। इस संबंध में नेशनल हेल्थ मिशन की संचालक छवि भारद्वाज ने आदेश जारी किए।

आदेश के अनुसार एनएचएम ने निर्णय लिया है, सभी अस्थाई मानव संसाधन को उपस्थिति पत्रक एवं पारिश्रमिक/मानदेय पत्रक के आधार पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके आधार पर उनको नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया में 10 प्रतिशत अधिभार अंक दिए जाएंगे। इसका लाभ आगामी संविदा भर्ती प्रक्रिया में मिल सकेगा।

यह ले सकेंगे लाभ

इसका लाभ कोविड-19 के तहत जिला स्तर पर आयुष चिकित्सक (आयुर्वेद/ होम्योपैथी/ यूनानी), दंत चिकित्सक/ स्टाफ नर्स/ लैब टेक्नीशियन/ एएनएम/ फार्मासिस्ट के पदों पर सेवाएं देने वालों को मिलेगा। इन सभी के लिए शर्त होगी कि उन्होंने संबंधित पद पर कोविड महामारी के कार्यकाल में न्यूनतम 89 दिन अस्थाई व आकस्मिक सेवाएं दी हों।

सीएमएचओ जारी करेंगे आवेदन

कोविड में अस्थायी या आकस्मिक सेवाएं देने वाले कोरोना वाॅरियर्स को अनुभव प्रमाण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जारी करेंगे। इनके अलावा दूसरा अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत नहीं होगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक द्वारा जारी पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम योगी का बड़ा फैसला, पोस्‍ट कोविड मरीजों का मुफ्त इलाज कराएगी सरकार

Wed May 26 , 2021
लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश में पोस्‍ट कोविड मरीजों के मुफ्त इलाज का आदेश दिया है। प्रमुख सचिव ने इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। नए आदेश के तहत कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद इससे जुड़े लक्षणों और दुष्प्रभावों से जूझने वाले मरीजों का इलाज […]