कोरोना विस्फोट के बीच क्या लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी की आज बड़ी बैठक

बता दें कि लगातार जारी कोरोना विस्फोट के बीच रविवार को भी देश में लगभग पौने तीन लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं मौतों के आंकड़े ने भी रिकॉर्ड बनाया है। देश में कुल 2 लाख 75 हजार 306 नए संक्रमित दर्ज किए गए। इस दौरान 1625 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

ठीक होने की दर घटकर 86 फीसदी हुई
कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 86 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,29,48,848 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है।

दोगुनी हुई पॉजिटिविटी दर
देश में कोरोना की संक्रमण दर सिर्फ दो हफ्तों से भी कम समय में दोगुनी हो गई है। यानी कुल टेस्ट किए गए सैंपलों में से 16.7 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वहीं, साप्ताहिक औसत 14.3 प्रतिशत है। इससे पहले बीते साल 19 जुलाई को पॉजिटिविटी दर 15.7 प्रतिशत पहुंची थी और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 12.5 फीसदी। 16.7 फीसदी संक्रमण दर होने का मतलब है कि हर छह सैंपल में से एक का पॉजिटिव पाया जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी मरीजों को 15 लीटर प्रति मिनट की दर से दे रहे थे ऑक्सीजन

Mon Apr 19 , 2021
कलेक्टर रात के 3 बजे माधव नगर हॉस्पिटल पहुंचे उज्जैन। माधव नगर अस्पताल में कोरोना पॉजीटिव सभी मरीजों को 15 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन दी जा रही थी। इससे प्राणवायु की खपत जरूरत से ज्यादा हो रही थी। यह जानकारी कलेक्टर आशीष सिंह के अस्पताल का निरीक्षण […]