कोर्ट की अवमानना:एसडीएम के बाबू से किया दुर्व्यवहार, कहे अपशब्द, पटवारी बोरीवाल निलंबित

निलंबित, suspend, निलंबन

उज्जैन। कोठी महल क्षेत्र के पटवारी नरेंद्र बोरीवाल को कलेक्टर आशीषसिंह ने निलंबित कर दिया है। उन पर घटि्टया तहसील एसडीओ गोविंद दुबे के रीडर राजेश वर्मा से अपशब्द कहने व दुर्व्यवहार का आरोप है। कलेक्टर ने निलंबित आदेश में कहा है कि बोरीवाल ने न्यायालयीन कार्य में भी बाधा उत्पन्न की। इस पर उन्हें एसडीओ घटिया ने भी समझाइश के लिए बुलाया पर वे नहीं पहुंचे। तब एसडीओ दुबे ने बोरीवाल के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की है। कलेक्टर ने इस पर बोरीवाल को निलंबित कर कोठी स्थित तहसील कार्यालय में तैनात कर दिया है।

घटना जुलाई माह में बोरीवाल ने घटि्टया तहसील एसडीओ गोविंद दुबे के रीडर राजेश वर्मा से कहासुनी हो गई। तब वे जोर-जोर से बोलने लगे। उस समय एसडीएम कोर्ट में कार्रवाई चल रही थी। एसडीओ ने जब बोरीवाल को बुलाया तो वे न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। फिर उन्होंने बोरीवाल को बुलाने के लिए अपने ही स्टाफ को भेजा तब तक बोरीवाल वहां से चले गए।

बोरीवाल का विवादों से पुराना नाता, पहले भी चोरी के आरोप में हो चुके हैं निलंबित

बोरीवाल के इसके पहले भी निलंबित हो चुके हैं। शनि मंदिर में चोरी के आरोप में कलेक्टर ने इन्हें निलंबित किया था। नेता व अफसरों ने पहले भी इनकी कई शिकायतें कलेक्टर व अन्य अधिकारियों की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था:VIP दर्शन के लिए नया प्रोटोकॉल कार्यालय बनेगा; नया ई-पास भी घर बैठे बनवा सकेंगे, 100 रुपए लगेगी फीस

Sat Sep 4 , 2021
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में अब जल्द ही VIP श्रद्धालु और प्रोटोकॉल के पात्र महाकाल भक्त घर बैठे 100 रुपए जमा करके E-पास बनवा कर दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही नया प्रोटोकॉल ऑफिस भी बनाया जाएगा। नया प्रोटोकॉल कार्यालय हरी फाटक ब्रिज के नीचे ग्रामीण हाट बाजार में तैयार हो रहा […]