कोलवा से भोले डोंगरी तक निकली विशाल धर्म रक्षा हिंदू कावड़ यात्रा

कालापीपल/शुजालपुर, (राजाराम बारोड) अग्निपथ। सावन के महीने में बाबा भोले के मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। लोग बाबा भोले के भक्ति में ही ले नजर आते हैं। इसी तारतम्य में कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलीसरिया स्थित मनकामेश्वर मंदिर भोले डोंगरी पर भी सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों का हुजूम देखने को मिला।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में कावड़ यात्रा सोमवार को निकाली गई। यात्रा मां पार्वती धाम कोलवा से प्रारंभ हुई, रास्ते में कई स्थानों पर आम जनमानस द्वारा कांवड़ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया व जगह-जगह उनके आवभगत हेतु लोग खड़े रहे। वही निपानिया खुर्द पहुंचने पर ग्राम वासियों के सहयोग से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जोशी ने संबोधित करते हुए वर्तमान की गलतियों से सबक लेने की बात कही।

उन्होंने जलसंरक्षण पर भी बल दिया। इसके बाद सेवा समिति के सदस्यों द्वारा समस्त भक्तों व कांवड़ यात्रियों को खीर प्रसादी वितरित कर यात्रा मनकामेश्वर मंदिर हेतु रवाना हुई, ढोल नगाड़े ताशे व बैंड की थाप पर कांवड़ यात्री महिला पुरुष सभी आनंद की मस्ती में नृत्य करते नजर आए।

यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे, शेरपुरा पोंचानेर निपानिया खुर्द आदि ग्रामों से होते हुए हिंदू धर्म रक्षा कावड़ यात्रा तकरीबन 4 बजे श्री मनकामेश्वर मंदिर भोले डोंगरी पहुंची, जहां जोशी द्वारा बाबा भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर जल अभिषेक किया गया, तत्पश्चात समस्त कांवड़ यात्रियों द्वारा मंदिर में जलाभिषेक किया गया।

यात्रा समाप्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जोशी के द्वारा जोश भरे शब्दों में सभी आगंतुक भक्तों व कार्यकर्ताओं का यात्रा सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया। जोशी के नेतृत्व में कई वर्षों से कांवड़ यात्रा की इस परंपरा का लगातार निर्वहन होता आ रहा है और हर वर्ष इसमें भीड़ की तादाद अधिक से अधिक देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुस्कुराके मंडली को देख शिवराजसिंह चौहान हुए अभिभूत

Mon Aug 1 , 2022
ऐसा लग रहा मानो उज्जैन में स्वर्ग के देवता उतर आए उज्जैन। श्रावण मास की द्वितीय सवारी में मुस्कुराके मंडली बहुत ही आकर्षक, राजसी वेशभूषाओं में सवारी का विशिष्ट आकर्षण थीं। इन्हें देखकर पत्नी साधनासिंह संग महाकाल पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा ऐसा लग रहा है मानो उज्जैन में […]