मुस्कुराके मंडली को देख शिवराजसिंह चौहान हुए अभिभूत

ऐसा लग रहा मानो उज्जैन में स्वर्ग के देवता उतर आए

उज्जैन। श्रावण मास की द्वितीय सवारी में मुस्कुराके मंडली बहुत ही आकर्षक, राजसी वेशभूषाओं में सवारी का विशिष्ट आकर्षण थीं। इन्हें देखकर पत्नी साधनासिंह संग महाकाल पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा ऐसा लग रहा है मानो उज्जैन में स्वर्ग के देवता उतर आए।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का काफिला महाकाल मंदिर में पहुंचा और मुस्कुराके मंडली को देखा तो स्वयं साधना सिंह ने शिवराजसिंहजी से परिवार के साथ मुस्कुराके मंडली का चित्र लेने का अनुरोध किया। शिवराजसिंह चौहान ने पुत्र कार्तिकेय को बुलाया एवं वासुकी नागराज के रूप में सजे स्वामी मुस्कुराके शैलेन्द्र व्यास, शेषनाग बने स्वामी खिलखिलाके मनोहर गुप्ता नायक, पिनाके रूप में स्वामी दिलमिलाके पंडित दिनेश रावल, नागचंद्रेश्वर स्वरूप में सजे स्वामी लहराके मोहित गेहलोत के साथ आनंदित होकर चित्र लिये।
साथ ही स्वामी मुस्कुराके शानदार सांस्कृतिक प्रदर्शन हेतु धन्यवाद दिया। साथ में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतिक्रमण ना हटाना पड़े इसलिए ग्रामीण क्षेत्र मेंं बता दिया कॉलोनी 

Mon Aug 1 , 2022
कॉलोनी के रहवासी नपा चुनाव मेंं कर चुके हैं मतदान झाबुआ, अग्निपथ। रानापुर रोड पर निर्मित नेचरल ग्रीन (गादिया) कॉलोनी मेंं राजस्थान से आए एक रसोइये मदन कुंभकार ने कॉलोनी की सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर अवैध शेड का निर्माण कर लिया। इस कब्जे मेंं मदन का सहयोग कॉलोनी मेंं […]