क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट का झांसा देकर खाते से उड़ाये 71 हजार

एमपीईबी की लाइन अटेंडर के साथ धोखाधड़ी

उज्जैन, अग्निपथ। एमपीईबी की लाइन अटेंडर को के्रडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर शातिर बदमाश ने खाते से 71 हजार रुपये उड़ा दिये। मामले की शिकायत माधवनगर थाना पुलिस से की गई है।

ज्योतिनगर एमपीईबी कालोनी में रहने वाली स्नेहलता पंवार मक्सीरोड बिजली कार्यालय में लाइन अटेंडर है। कुछ दिनों पहले उन्होने एक्सिस बैंक का के्रडिट कार्ड लिया था। जिसे नेट बैंकिंग से एक्टिवेट किया। बुधवार शाम बैंक अधिकारी बनकर शातिर बदमाश ने कॉल किया और अपना शुभम गुप्ता बताते हुए कहा कि अपका कार्ड एक्टिवेट करना है। स्नेहलता ने एक्टिवेट करना बताया तो उसका कहना था कि पूरी तरह से नहीं हुआ है। कुछ इंश्योरेंशन की राशि जमा करना होगी। उसके बाद ही खाते से लेनदेन कर पाएगी।

जमा राशि कुछ दिनों पर वापस कर दी जाएगी। लाइन अटेंडर उसकी बातों में उलझ गई और कार्ड की पूरी डिटेल के साथ ओटीपी बता दिया। कुछ देर बाद ही खाते से 71 हजार रुपये खाते से उड़ा दिये गये। मैसेज मिलते ही स्नेहलता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार सुबह बैंक पहुंचकर कार्ड ब्लॉक कराया और मामले की शिकायत माधवनगर थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस स्नेहलता के पास कॉल के न बर को सर्च करने का प्रयास कर रही है। मामला सायबर सेल को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सट्टे की कमाई, रास नहीं आर्ई:सटोरिए की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर

Thu Jul 21 , 2022
11 दिन पहले पकड़ाया था खाईवाल करते,दूसरा मकान भी निशाने पर उज्जैन,अग्निपथ। अवैध कमाई से संपत्ति बनाने वालों की पुलिस कमर तोडऩे में लगी हुई है। मुहिम के चलते गुरुवार को शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक सटोरिए की बिल्डिंग के अवैध हिस्से पर पुलिस और नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। […]