क्षिप्रा में उतरकर बना रहा था वीडियो, डूबने लगा, होमगार्ड जवानों ने बचाया

उज्जैन, अग्निपथ। आधी रात को क्षिप्रा में युवक के डूबने का शोर होमगार्ड के जवानों ने सुना तो उसे बचाने के लिये नदी में छलांग लगा दी। युवक नशे की हालत में दिख रहा था। इंदौर के आरुणी नगर से सूरज पिता विनायक (25) अपने दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर आया था।

शुक्रवार रात 1::30 बजे क्षिप्रा नदी पहुंचा था। बारिश के चलते जलस्तर बढ़ा होने पर उसने बहते पानी में दोस्तों से खुद का वीडियो बनाने के लिये कहा और छलांग लगाई। वह पानी के बहाव से गहराई में चला गया। उसे दोस्तों ने डूबता देखा तो शोर मचाया। होमगार्ड की डीआरसी टीम के जवान चिमनराव, कृष्णपाल और भगवानदास आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी में छलांग लगाई और सूरज को बचाकर बाहर निकाला। आधी रात को भी मुस्तैद जवानों की जानकारी होमगार्ड के जिला सैनानी संतोषकुमार को लगी तो उन्होंने जवानों को पुरस्कृत करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चरक के बाहर फिर लग गए ठेले-गुमटी, दो दिन पहले ही निगम अमले ने किये थे जब्त

Sat Sep 18 , 2021
मुख्य द्वार पर जाम की स्थिति उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के अमले ने पिछले गुरुवार को 3 माह में दूसरी बार कार्रवाई करते हुए चरक अस्पताल के बाहर से अतिक्रमण करने वालों के ठेले और गुमटियांं जब्त की थीं। लेकिन दूसरे ही दिन फिर से अस्पताल के मुख्य द्वार के […]